छड़ काटने के दौरान ग्राइंडर मशीन से गर्दन कटने से मिस्त्री की मौत

Updated:
विज्ञापन
छड़ काटने के दौरान ग्राइंडर मशीन से गर्दन कटने से मिस्त्री की मौत

नगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में ले लिया

विज्ञापन

कहरा बनगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री के वार्ड तीन में गुरुवार को एक निर्माणाधीन घर में कार्य कर रहे एक 48 वर्षीय मिस्त्री शंकर शर्मा की छड़ काटने के दौरान छड़ काटने वाले ग्राइंडर मशीन से गर्दन कट जाने के कारण मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही बनगांव थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे शव को अपने कब्जे में ले लिया एवं निर्माण कार्य में लगे अन्य मजदूर एवं मिस्त्री से पूछताछ करते घटनास्थल पर मौजूद उपक्रम सहित घटनास्थल को विस्तृत जांच के लिए सुरक्षा घेरे में ले लिया. जानकारी अनुसार पड़री गांव के वार्ड तीन निवासी दिल्ली पुलिस में कार्यरत समीर झा अपने अनुपस्थिति में अपना नया घर बनाने के लिए पास के ही चैनपुर पंचायत के आदा टोला निवासी शंकर शर्मा एवं उसके भाई शंभू शर्मा को ठेके पर काम दिया था. अन्य दिनों की भांति गुरुवार को भी शंकर शर्मा एवं शंभू शर्मा सहित अन्य सहयोगी मजदूर निर्माणाधीन घर में अलग अलग कार्य में लगे थे. शंकर शर्मा भी सीढ़ी घर के नीचे लोहे की सरिया को काट रहा था. थोड़ी देर के बाद काम कर रहे एक मजदूर ने शंकर शर्मा के पास गया जो नीचे फर्श पर गिरा था. पास गये सह���ोगी को लगा कि शायद शंकर को करंट लगने से मूर्छित हो गया है. लेकिन नजदीक जाने पर शंकर खून से लथपथ था इसके बाद उक्त मजदूर ने मृतक के भाई शंभू शर्मा सहित अन्य सहयोगी मजदूरों व आसपास के लोगों की इसकी जानकारी दी. जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय बनगांव थाना पुलिस को दी. इसके बाद बनगांव थाना प्रभारी हरिश्चंद्र ठाकुर अन्य पुलिस बलों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे एवं घटना की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन