कुंडी तोड़कर एक ही रात में तीन घरों से लाखों रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन

कुंडी तोड़कर एक ही रात में तीन घरों से लाखों रुपये की चोरी

विज्ञापन

सोनवर्षाराज. स्थानीय थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 4 सोहा में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों के द्वारा दरवाजा की कुंडी तोड़कर एक ही रात में तीन घरों से लाखों रुपये का जेवरात सहित पैंतीस हजार नगदी की चोरी करने का एक मामला सामने आया है. घटना के बाबत पीड़ित सोहा गांव निवासी विद्यानंद यादव ने सोनवर्षाराज थाना में एक आवेदन देकर चोरी गये सामान की बरामदगी करते हुए अज्ञात चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. आवेदन के अनुसार पीड़ित एक कमरे में सोया हुआ था और चोर ने दूसरे कमरे में लगे ताला की कुंडी को तोड़कर घर में रखा बक्सा लेकर चला गया. जिसमें पैंतीस हजार नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात व कपडे थे. जबकि सुबह में जब लोगों को चोरी होने की जानकारी मिली तो पता चला कि उक्त टोला के ही मो युसुफ व मो अमीन के घर भी चोरी की घटना को अंजाम दिया. वहीं युसूफ के घर से बेटी के निकाह के लिए दो दिन पहले बैक से तीस हजार रूपया के साथ-साथ जेवरात एवं कपड़े सहित लाखों का समान की चोरी कर ली गयी. वहीं दो माह के अंतराल मैं नगर पंचायत के हरिखंड टोला में तीन परिवार के साथ घटना को अंजाम दिया गया. वहीं ताजा घटना दरगाही टोला मे तीन परिवार के साथ लाखों रुपये के कीमती सामान की चोरी कर ली. जबकि मो युसूफ व मो अमीन का बक्सा करबाला के समीप मिला. घटना के बाबत थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन