बसनही पुलिस की बड़ी कार्रवाई- 151 लीटर विदेशी शराब के साथ स्कॉर्पियो जब्त, शराब तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Liquor Smuggling in Saharsa: बसनही थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान एक स्कॉर्पियो से 151 लीटर विदेशी शराब जब्त की. तस्कर महफूज आलम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया.

विज्ञापन

Liquor Smuggling in Saharsa: सोनवर्षाराज प्रखंड अंतर्गत बसनही थाना क्षेत्र खिल्हा चौक पर बसनही पुलिस ने रात्रि गश्ती के दौरान वाहन चेकिंग कर रहा था. इसी दौरान एक उजला स्कॉर्पियो गाड़ी ने पुलिस को वाहन चेक करते देख भागने को कोशिश की, लेकिन पुलिस ने स्कॉर्पियो गाड़ी रजिस्टेशन नंबर डब्लूबी 77 बी 1016 को खदेड़कर पकड़ लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Liquor Smuggling in Saharsa: 151 लीटर विदेशी शराब जब्त

जब गाड़ी को तलाशी ली गयी तो गाड़ी में से अंग्रेजी शराब 375 एमएल का विदेशी शराब 15 कार्टून और 750 एमएल का 21 पीस जब्त किया गया. वाहन चला रहे शराब तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत बसनही थाना अध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि शराब की मात्रा लगभग 151 लीटर है. तस्कर की पहचान पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर दिनाजपुर जिला के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र गेदरी डोंगी सोलपरा निवासी ममलत का पुत्र महफूज आलम के रूप में किया गया. अपराधी पर बिहार शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Saharsa News in Hindi

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन