भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

सहरसा. सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी वार्ड नंबर 5 से सदर पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है. कार्रवाई में कुल 152.25 लीटर शराब जब्त किया गया है. 7 फरवरी की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अमरपुर सोनवर्षा कचहरी निवासी नमन सत्यम पिता जितेंद्र कुमार सिंह जो वर्तमान में शिवपुरी में रहता हैं, अपने घर में अवैध शराब का भंडारण कर बिक्री करता है. रात करीब 12:45 बजे पुलिस टीम शिवपुरी स्थित आरोपित के घर पहुंची और घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया. तलाशी के दौरान घर के पीछे वाले कमरे से 18 काटॅन और 2 अन्य काटॅन में रखी अवैध शराब बरामद किया गया व घर की तलाशी लेने पर घर से नमन सत्यम का आधार कार्ड मिला. सदर पुलिस नमन सत्यम के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन