Horrific Accident: सिमरी बख्तियारपुर-मुरली रूट में भीषण हादसा, ट्रक- सीएनजी की टक्कर में एक की मौत, चार घायल
Road Accident in Saharsa
Horrific Accident: सहरसा के बनमा ईटहरी में तेज रफ्तार गाड़ी सिमरी बख्तियारपुर-मुरली मार्ग पर देर रात हुए सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की जान चली. हादसे में सीएनजी ऑटो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
Horrific Accident: सहरसा जिले के बनमा ईटहरी क्षेत्र में तेज रफ्तार की वजह से हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. ताजा मामला सिमरी बख्तियारपुर-मुरली मार्ग पर शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे का है, जहां एक सीएनजी ऑटो और ट्रक के बीच आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में सात वर्षीय एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर इतनी भीषण थी कि सीएनजी ऑटो के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.
पटना जाने के लिए निकले थे यात्री
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे का शिकार हुआ सीएनजी ऑटो मधेपुरा जिले से सोनवर्षा होते हुए एनएच 107 के रास्ते सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन जनहित एक्सप्रेस ट्रेन पकड़ने जा रहे थे. इस ट्रेन से उन्हें पटना जाना था. इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक को देखकर ऑटो चालक संतुलन खो बैठा और ट्रक से जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे के बाद ऑटो में बैठे यात्री सड़क पर गिरकर तड़पते रहे.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका
गूंजे चीख-पुकार
दुर्घटना की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. ट्रक के बगल में ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त पड़ा था और यात्री घायल अवस्था में सड़कों पर पड़े कराह रहे थे. स्थानीय लोगों ने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस सहायता मांगी, लेकिन उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिला. इसके बाद लोगों ने सीधा दारोगा ज्ञानानंद अमरेंद्र को फोन कर घटना की जानकारी दी. दारोगा खुद मौके पर पहुंचे और अपने स्तर से सभी घायलों को सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल अस्पताल भिजवाया, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.
इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बच्ची की मौत से गांव में मातम
हादसे में जान गंवाने वाली सात वर्षीय बच्ची की पहचान मधेपुरा जिले के आलमनगर थाना क्षेत्र के मुरौत गांव वार्ड नंबर 15 निवासी पवन शर्मा की बेटी सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है. वहीं घायलों में रंजीत मंडल, सलिता देवी, पवन शर्मा और उनकी पांच वर्षीय बेटी आरुषि कुमारी शामिल हैं. पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है. चालक फरार हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










