अंचलाधिकारी के जनता दरबार मे आधा दर्जन मामले का निपटारा

Updated:
विज्ञापन
अंचलाधिकारी के जनता दरबार मे आधा दर्जन मामले का निपटारा

अंचलाधिकारी के जनता दरबार मे आधा दर्जन मामले का निपटारा

विज्ञापन

राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से दर्जनों परिवाद लंबित नवहट्टा1 अंचल कार्यालय में सोमवार को के द्वारा जनता दरबार लगाकर अंचल क्षेत्र के लोगों की भूमि विवाद सहित राजस्व संबंधित दखल कब्जा, जमीन मापी समेत दर्जनों मामले का आवेदन प्राप्त हुआ. जिसमें लगभग आधा दर्जन से अधिक मामले का ऑन द स्पॉट कागजात देखकर निपटारा किया गया. वहीं अंचल के सभी राजस्व कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने के कारण दर्जनों मामले लंबित हो गये. अंचल अधिकारी मोनी बहन ने बताया कि जनता दरबार में आये परिवाद को गंभीरता से देखकर मामले का निपटारा किया जा रहा है. कुछ मामलों का त्वरित निष्पादन हो गया. वहीं कुछ मामले में आगामी जनता दरबार में दोनों पक्षों को आने के लिए विधिवत नोटिस किया गया. वहीं कुछ मामले ऐसे हैं. जिसमें राजस्व कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से निष्पादन में समस्या उत्पन्न हो रही है. सोमवार को अंचल अधिकारी के समक्ष दो दर्जन से अधिक मामले आये, जिसमें आधा दर्जन से अधिक मामले का त्वरित निष्पादन किया गया. साथ ही आधा दर्जन से अधिक मामले में दोनों पक्षों को नोटिस देकर आगामी जनता दरबार में आने का समय निर्धारित किया गया.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन