गांजा तस्कर पति - पत्नी गिरफ्तार, दो किलो गांजा जब्त

Updated at : 19 Dec 2024 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
गांजा तस्कर पति - पत्नी गिरफ्तार, दो किलो गांजा जब्त

गांजा तस्कर पति - पत्नी गिरफ्तार, दो किलो गांजा जब्त

विज्ञापन

घर-दुकान से पुलिस ने छापेमारी कर गांजा किया बरामद, एसडीपीओ ने दी जानकारी सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री पर रोक लगाने को लेकर बख्तियारपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है. इसी कड़ी में बख्तियारपुर पुलिस ने सूचना के आधार पर बुधवार की शाम पहाड़पुर बाजार के वार्ड संख्या दो स्थित एक घर व दुकान में छापेमारी कर करीब दो किलो गांजा के साथ तस्कर पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के संबंध में गुरुवार को बख्तियारपुर थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि बुधवार की शाम बख्तियारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के पहाड़पुर बाजार के वार्ड संख्या दो स्थित एक घर व किराना दुकान में चोरी छिपे अवैध रूप से गांजा की खरीद बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष ने थाना में पदस्थापित दारोगा बालदेव राम को छापेमारी का निर्देश दिया गया. निर्देश के आलोक में जैसे ही पुलिस बल ने उक्त स्थल पहुंची कि पुलिस को देख कर तस्कर भागने लगा. इस दौरान वहां मौजूद पुलिस बलों के सहयोग से भाग रहे तस्कर को पकड़ लिया गया. जिसके बाद पुलिस के द्वारा उसके घर और दुकान की विधिवत तलाशी ली गयी तो उसके घर और दुकान से करीब दो किलो गांजा बरामद किया गया. पुलिस को पूछताछ के दौरान तस्कर ने अपना नाम श्याम कुमार गुप्ता और उसकी पत्नी सीमा देवी बताया. एसडीपीओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों तस्कर के विरुद्ध मामला दर्ज कर गुरुवार को सहरसा न्यायालय भेजते हुए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है. प्रेस वार्ता के दौरान दारोगा नरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन