लाखों की ठगी कर फरार हुई फर्जी माइक्रो फाईनेंस कंपनी

Updated:
विज्ञापन

लाखों की ठगी कर फरार हुई फर्जी माइक्रो फाईनेंस कंपनी

विज्ञापन

50 हजार तक लोन दिलाने के नाम पर कर ली लाखों की ठगी कहरा.बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही में एक फर्जी कंपनी बनगांव थाना क्षेत्र सहित आसपास के प्रखंडों के भी कई गांव के लोगों से मुफ्त में 50 हजार तक के लोन दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर फरार हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार इसी माह जनवरी में उत्सव माइक्रो क्रेडिट फाउंडेशन नामक बरियाही बाजार के ब्रह्म स्थान के समीप स्थानीय वशिष्ट पोद्दार के घर में शाखा कार्यालय खोलकर अपने एजेंटों के द्वारा बनगांव थाना क्षेत्र सहित आसपास के अन्य प्रखंडों के भी गरीब लोगों से संपर्क कर रोजगार के लिए 50 हजार तक मुफ्त ऋण देने की बात की गयी. जिसके एवज में माइक्रो फाइनेंस से सस्ते दर पर विभिन्न उपकरण खरीदने को कहा गया. जिसका बंटवारा आगामी 1 फरवरी से कंपनी के कार्यालय पर किया जायेगा. उसके पूर्व सभी चयनित लाभुकों के बैंक खाता में 50 हजार की राशि भी निर्गत कर दी जायेगी. इस लोभ में सैकड़ों लोगों ने 1 हजार से लेकर 5 हजार तक उक्त कंपनी के एजेंट के द्वारा जमा कराया. लेकिन 29 जनवरी तक किसी भी लोगों न किसी प्रकार का उपकरण दिया गया, न ही किसी के बैंक खाता में पैसा आया. उसके बाद ठगी के शिकार सभी लाभुकों ने जब उसके एजेंट से संपर्क किया तो सभी एजेंट का मोबाइल स्विच ऑफ आया. उसके बाद लोग बरियाही स्थित कार्यालय पहुंचे. जहां कार्यालय भी बंद पाया. उसके बाद लाभुकों को स्थानीय बनगांव थाना में शिकायत कर फर्जी फाइनेंस कंपनी सहित उसमें कार्यरत एजेंट को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग की है. इस संबंध में बनगांव थाना प्रभारी हरिश्चंद्र ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. जिससे फर्जी माइक्रो कंपनी के सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन