उत्पाद विभाग ने छह शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

Updated at : 15 Jun 2024 6:17 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद विभाग ने छह शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

उत्पाद विभाग ने छह शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

लगभग 56 लीटर विदेशी शराब बरामद सहरसा . राज्य में शराब बंदी लागू करने को लेकर प्रतिबद्ध उत्पाद विभाग द्वारा लगातार छापेमारी अभियान जारी है. इस दौरान छोटे व बडे शराब तस्कर सहित शराबी गिरफ्तार किए जा रहे हैं. इस कार्रवाई के दौरान शुक्रवार की देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे जक्शन मुख्य द्वार के निकट छह शराब तस्कर को बडी मात्रा में विदेशी शराब के साथ उत्पाद विभाग टीम ने गिरफ्तार करने में सफल रही. शराब तस्कर दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से शराब लेकर बाहर निकल रहे थे. तभी बाहर खडी उत्पाद विभाग की टीम के हत्थे चढ गये. जानकारी देते उत्पाद निरीक्षक संजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर सहरसा जंक्शन मुख्य द्वार के समीप चलाये जा रहे छापेमारी अभियान में शराब तस्कर की गिरफ्तारी हुई है. इनके साथ 55.5 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है. तस्करों से पूछताछ करने पर बताया गया कि शराब की खेप नई दिल्ली से चलने वाली वैशाली एक्सप्रेस ट्रेन से लायी गयी है. उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में बनगांव पुवारी टोला वार्ड चार निवासी बबलू चौधरी, सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला वार्ड 25 निवासी शशि कुमार, सिमरी बख्तियारपुर के बेलवाडा वार्ड नौ निवासी विनीत कुमार, सदर थाना क्षेत्र के मसोमात पोखर वार्ड 37 निवासी अंकित कुमार, सदर थाना क्षेत्र के बटराहा वार्ड 22 निवासी नीतीश कुमार व सदर थाना क्षेत्र के मसोमात पोखर वार्ड 37 निवासी आकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सभी तस्करों के पास विदेशी शराब बरामद किया गया. सभी तस्करों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन