ePaper

दर्जनों छात्राओं ने मांगों को लेकर किया सड़क जाम व प्रदर्शन

Updated at : 11 Jan 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
दर्जनों छात्राओं ने मांगों को लेकर किया सड़क जाम व प्रदर्शन

दर्जनों छात्राओं ने मांगों को लेकर किया सड़क जाम व प्रदर्शन

विज्ञापन

रमेश झा महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने जताया आक्रोश, प्रमोट करने एवं आर्थिक दोहन करने का लगाया आरोप, प्रधानाचार्य के साथ वार्ता के बाद हुआ मामला शांत सहरसा . रमेश झा महिला महाविद्यालय की स्नातक सेमेस्टर प्रथम, द्वितीय की छात्राओं ने प्रमोट किए जाने, रिजल्ट पेंडिंग करने एवं रिजल्ट प्रकाशित नहीं करने को लेकर शनिवार को कॉलेज के बाहर अपनी मांगों को लेकर घंटों मुख्य सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. छात्राएं प्रमोट करने व आर्थिक दोहन करने का आरोप कॉलेज प्रशासन पर लगा रही थी. प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज में बीए फस्ट सेमेस्टर के फार्म भरने में ज्यादा राशि ली जा है. कॉलेज प्रशासन द्वारा टीआर नहीं भेजे जाने के कारण स्नातक सेकेंड सेमेस्टर के रिजल्ट में दर्जनों छात्राओं का रिजल्ट पेंडिंग में पड़ा हुआ है. वहीं कॉलेज प्रशासन द्वारा सही समय पर कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया जाता है. जिससे छात्राएं फार्म भरने से वंचित हो जाती है. प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने कॉलेज प्रशासन पर भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया. छात्राओं द्वारा सड़क जाम करने से वीर कुंवर सिंह चौक से नया बाजार जाने वाला मुख्य सड़क घंटों जाम रहने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. जिसके बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस के सहयोग से महाविद्यालय छात्राओं के साथ सार्थक वार्ता के बाद जाम समाप्त किया गया. जिसके बाद यातायात बहाल हो पाया. वहीं इस बाबत पूछे जाने पर महाविद्यालय प्रधानाचार्य प्रो. डॉ उषा सिन्हा ने बताया कि महाविद्यालय द्वारा स्नातक सेमेस्टर एक एवं सेमेस्टर दो के टीआर की मांग लगातार विश्वविद्यालय से की जा रही है. लेकिन टीआर में विलंब होने से छात्राएं उत्तेजित हो गयी. उन्होंने कहा कि छात्राएं सीआईए या विश्वविद्यालय परीक्षा में फेल हुई है. यह टीआर से ही पता चल सकता है. आज संध्या विश्वविद्यालय द्वारा टीआर भेजा गया है. इससे छात्राओं को बता दिया जायेगा कि कैसे फेल हुई है. उन्होंने कहा कि छात्राएं कह रही है कि परीक्षा दिए हैं तो फेल कैसे होंगे. आखिर परीक्षा देने पर ही पास फेल होता है. कुछ छात्राओं की मनोवृत्ति हो गयी है कि हल्ला करने से काम हो जायेगा. यहां मामला विश्वविद्यालय स्तर से है. कॉलेज प्रशासन कहीं से भी दोषी नहीं है. हालांकि आज फिर से नामांकन एवं फार्म भरने की तिथि भी बढ़ा दी गयी है. प्रदर्शन में सोनम कुमारी, सपना कुमारी, अंजनी कुमारी, साक्षी कुमारीचांदनी कुमारी, नेहा कुमारी, निशा कुमारी सहित दर्जनों छात्राएं शामिल थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन