दबंग पर मारपीट करने को लेकर अनुमंडल कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2024 6:21 PM
दबंग पर मारपीट करने को लेकर अनुमंडल कार्यालय पर किया प्रदर्शन
प्रखंड क्षेत्र के धनुपुरा पंचायत के चमैनी गांव के वार्ड संख्या 12 के बासगीत पर्चाधारियों ने दिया आवेदन सिमरी बख्तियारपुर. प्रखंड क्षेत्र के धनुपुरा पंचायत के चमैनी गांव के वार्ड संख्या 12 के बासगीत पर्चाधारियों ने गांव के ही दबंग पर मारपीट करने का आरोप लगा सोमवार को अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया. पर्चाधारी महिला अनुमंडल पदाधिकारी अनीषा सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगायी. पदाधिकारियों को दिए आवेदन में धनुपुरा गांव के चमैनी वार्ड संख्या 12 निवासी सुनीता देवी, पार्वती देवी, अरुणा देवी, रुवण देवी, चंडी देवी, सुनीता देवी, सुगनी देवी, समीला देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, अमेरिका देवी, शबनम देवी, गायत्री देवी, चंदो देवी, तारा देवी, मीरा देवी, विभा देवी सहित अन्य ने कहा कि उन सभी को 2022 -23 में बासगीत पर्चा निर्गत किया गया था. जिस भूमि पर सभी पर्चाधारी अपने बाल बच्चे एवं स्वजनों के साथ घर बनाकर रह रहे हैं. लेकिन गांव के ही कुछ दबंग लोगों द्वारा उनलोगों के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज देकर घर से बेदखल करने की धमकी दी जा रही है. महिलाओं ने कहा कि इसके पूर्व भी दबंगों द्वारा बासगीत पर्चाधारी महिला सुनीता देवी को मारपीट कर धमकी भी दिया गया है. साथ ही घर को भी तोड़फोड़ किया गया है. महिला पर्चाधारियों ने इस मामले की जांच कर दोषी व्यक्तियों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










