आरा के एक व्यक्ति की शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

आरा के एक व्यक्ति की शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

सत्तरकटैया . बिहरा थाना क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय बेला बगरौली के समीप सहरसा सुपौल मुख्यमार्ग किनारे से पुलिस ने बुधवार की देर रात्रि को अज्ञात शव को बरामद किया. मृतक की पहचान आरा जिले के उदंत नगर थाना क्षेत्र के सुरसुआ गांव निवासी बृजभूषण सिंह पिता स्व सतेंद्र कुमार सिंह उम्र करीब 40 वर्ष के रूप में की गयी है. मिली जानकारी अनुसार बुधवार की रात स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे अज्ञात शव को देखा एवं पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को थाना लाया. उसके जेब से आधार कार्ड बरामद हुआ. जिससे उसकी पहचान हुई एवं संबंधित थाना को सूचना दी. डीएसपी सह थानाध्यक्ष दयानंद कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मृतक का शव बरामद किया गया है. शव की पहचान उसके पास से बरामद कागजात से हुई है. मृतक की पत्नी से दूरभाष से बात हुई है. वह घर से चल चुंकी है. शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा एवं परिजन को सुपुर्द कर दिया जाएगा. मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त लग रहा है. स्थानीय लोगों ने दो दिन पहले घटना स्थल के आसपास घूमते उसे देखा था. पुलिस जांच में जुटी हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन