जलसा दस्तारबंदी व इस्लाह ए मुआशरा का हुआ आयोजन

Updated:
विज्ञापन
जलसा दस्तारबंदी व इस्लाह ए मुआशरा का हुआ आयोजन

यूसुफ कासमी ने शिरकत कर इस आयोजन में अपनी अपनी बातों को काफी संख्या में आये हुए लोगों के बीच रखा.

विज्ञापन

सहरसा शब-ए-बारात के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित मदरसा अमजदिया मीर टोला, वार्ड 38 में जलसा दस्तारबंदी व इस्लाह ए मुआशरा का आयोजन किया गया. जिसमें खुसूसी खिताब हजरत मौलाना व झकाजी ए शरीअत मरकजी दारुल कजा इमारत ए शरिया फुलवारी शरीफ पटना काजी मो अंजार आलम कासमी, जेर ए सरपरस्ती हजरत मौलाना व काजी ए शरीअत दारुल कजा इमारत ए शरीफ मुस्तुफा नगर काजी मो यूसुफ कासमी ने शिरकत कर इस आयोजन में अपनी अपनी बातों को काफी संख्या में आये हुए लोगों के बीच रखा. जेर ए निगरानी कारी मो मुस्तकीम रहमानी नाजिम मदरसा अमजदिया मीर टोला ने किया. ………………………………………………………………………………………………. राजद के वरीय उपाध्यक्ष ने निधन पर की संवेदना व्यक्त सहरसा राजद के वरीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने मधेपुरा के लोकप्रिय चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ अरुण कुमार मंडल के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की. साथ ही ईश्वर से मृतक के आत्मा के शांति एवं शोकाकुल परिवार के शांति के लिए प्रार्थना की. वहीं उन्होंने मधेपुरा जिला परिषद के सदस्य प्रकाश यादव के असामयिक निधन पर भी संवेदना व्यक्त की.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन