25 हजार का इनामी अपराधी रणवीर यादव गिरफ्तार
पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त करवाई में मिली सफलता,एक कट्टा व गोली के साथ दबोचा गया
पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त करवाई में मिली सफलता,एक कट्टा व गोली के साथ दबोचा गयासलखुआ. सलखुआ पुलिस व एसटीएफ के संयुक्त टीम ने शुक्रवार के अपराह्न माठा गांव से फरार चल रहे 25 हजार का इनामी टॉप 10 अपराधी रणवीर यादव को एक कट्टा व चार जिंदा गोली व एक खोखा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. मिली जानकारी के अनुसार अपराधी बचने के लिए पुलिस पर भी गोली चलाया जो नाकाम रहा. टॉप 10 व 25 हजार के इनामी अपराधी माठा निवासी रणवीर यादव हत्याकांड का वांछित है. मालूम हो कि अपराधी रणवीर यादव पर हत्या सहित आधा दर्जन से अधिक संगीन मामले पूर्व से दर्ज है. इन मामले में अपराधी वर्षों से फरार चल रहा था. जिस पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था. शुक्रवार को पुलिस ने इसे गिरफ्तार करने में सफलता पायी. अपराधी का क्षेत्र में दहशत था. पुलिस अभी कुछ भी बताने से परहेज कर रही है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए