तीन तस्कर सहित 13 कार्टून कोरेक्स बरामद, बेलोरो जब्त

Updated:
विज्ञापन

तीन तस्कर सहित 13 कार्टून कोरेक्स बरामद, बेलोरो जब्त

विज्ञापन

महिषी. जलई ओपी क्षेत्र के भेलाही हटिया के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गयी घेराबंदी में उजले रंग के बोलेरो से 13 कार्टून कोरेक्स के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है. ओपी अध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार को भेलाही-सत्तोर सड़क से तस्करों द्वारा कोरेक्स ले जाने की सूचना मिली थी. ओपी अध्यक्ष न��� सदलबल भेलाही हटिया के समीप पहुंच वाहन जांंच शुरू की गयी. इस दौरान बीआर 19 पी 3064 की तलाशी में अंदर रखा कोरेक्स बरामद हुआ. बोलेरो को जब्त कर थाना लाया व उसमें सवार डरहार ओपी क्षेत्र के रसलपुर निवासी मनोज यादव के पुत्र प्रभाष कुमार, बिकन यादव के पुत्र नीरज कुमार व बिरजाइन निवासी रामानंद यादव के पुत्र नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम में न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन