टीआरई अधिसूचना में देरी पर बढ़ा विवाद

Published by : Dipankar Shriwastaw Updated At : 23 Feb 2026 6:47 PM

विज्ञापन

टीआरई अधिसूचना में देरी पर बढ़ा विवाद

विज्ञापन

80 हजार से अधिक पद रिक्त फिर भी है अधिसूचना लंबितः शुभम सहरसा . बिहार में शिक्षक बहाली को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है. टीआरई चार की अधिसूचना अब तक जारी नहीं होने को लेकर अभ्यर्थियों में भारी असंतोष है. इस संबंध में एक औपचारिक शिकायत बिहार सरकार में दर्ज कराई गयी है. जिसे जेनरल एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा शिक्षा विभाग को कार्रवाई के लिए अग्रसारित कर दिया गया है. शिकायतकर्ता शुभम वत्स ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार द्वारा दिये गये न्यायालयीय आश्वासन, भारत सरकार की समग्र शिक्षा स्वीकृति एवं मुख्यमंत्री के सार्वजनिक निर्देश के बावजूद टीआरई चार की अधिसूचना जारी नहीं की गयी है. जो संवैधानिक दायित्वों का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि 80 हजार से अधिक पद रिक्त है, फिर भी अधिसूचना लंबित है. इसके बावजूद शिक्षा विभाग केवल 25 से 30 हजार पदों पर संभावित भर्ती की बात कर रहा है. जबकि वास्तविक रोस्टर अब तक अंतिम रूप से तय नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक देरी के कारण हजारों पात्र अभ्यर्थी आयु सीमा से बाहर हो चुके हैं. जो संविधान के अनुच्छेद 14 एवं 16 के तहत समान अवसर के अधिकार का उल्लंघन है. उन्होंने कहा कि अब सभी की नजर शिक्षा विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी है. शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना है कि जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो वे कानूनी विकल्प अपनाने के लिए बाध्य होंगे. वारंटी गिरफ्तार सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी रमेश यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. बांसबाड़ी से 25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नारायणपुर दुम्मा बांसबाड़ी से पच्चीस लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर करवाई की जा रही है. एक वारंटी गिरफ्तार सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के पदमपुर गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी रमेश यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. बांसबाड़ी से 25 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद सत्तरकटैया . बिहरा पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर नारायणपुर दुम्मा बांसबाड़ी से पच्चीस लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर करवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन