पटना में आयोजित होगा संविधान दिवस समारोह

Updated:
विज्ञापन

जिला विधिवेत्ता संघ की ऊपरी मंजिल पर मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर अधिवक्ता परिषद संबंद्ध अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद नई दिल्ली की जिला इकाई के द्वारा बिहार प्रांत संयोजक अमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

सहरसा. जिला विधिवेत्ता संघ की ऊपरी मंजिल पर मंगलवार को संविधान दिवस के मौके पर अधिवक्ता परिषद संबंद्ध अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद नई दिल्ली की जिला इकाई के द्वारा बिहार प्रांत संयोजक अमोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में संविधान दिवस पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. इस मौके पर बिहार प्रदेश संयोजक अमोद कुमार सिंह ने कहा कि 28 नवंबर को अधिवक्ता परिषद बिहार के द्वारा संविधान दिवस समारोह बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सिन्हा लाइब्रेरी रोड पटना में आयोजित किया जायेगा. जिसका उद्घाटन पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अनिल कुमार सिन्हा करेंगे. मुख्य अतिथि के रूप में पटना उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति रमेश चंद्र मालवीय रहेंगे. इस समारोह में भारतीय संविधान में नागरिकता की परिकल्पना पर परिचर्चा की जायेगी. इसमें सहरसा से भी बहुत सारे अधिवक्ता भाग लेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन