अंडर -14 बालिका शतरंज में चंचल कुमारी रही प्रथम

Updated:
विज्ञापन

अंडर -14 बालिका शतरंज में चंचल कुमारी रही प्रथम

विज्ञापन

जिला स्तरीय चार दिवसीय बालक-बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता संपन्न सहरसा . जिला स्तरीय चार दिवसीय बालक बालिका विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन किया गया. अंतिम दिन दो विधाओं की प्रतियोगिता में अंडर – 14, 17, 19 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. अंतिम दिन बालक क्रिकेट एवं बालक बालिका शतरंज प्रतियोगिता हुई. बालक क्रिकेट अंड़र – 14, 17, 19 में संयोजक प्रमोद कुमार झा के निर्देशन में खिलाड़ियों का चयन किया गया. जिसे आगामी राज्य स्तरीय प्रतियेागिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. वहीं शतरंज अंडर – 14 बालक में पृथु कात्यान प्रथम, अवनीश कुमार द्वितीय व नीतिन कुमार, तृतीय स्थान पर रहे. अंडर 14 बालिका में चंचल कुमारी प्रथम, कलश कुमारी द्वितीय, प्रज्ञा कुमारी तृतीय रही. अंडर – 17 बालक में युवराज कुमार प्रथम, आदर्श कुमार द्वितीय, दिलखुश कुमार तृतीय रहे. अंडर – 17 बालिका में पुलम कुमारी प्रथम रही. अंडर – 19 बालक में शिव कुमार प्रथम, अंडर – 19 बालिका में खुशबू कुमारी प्रथम स्थान पर रही. चार दिनों तक चले इस वार्षिक विद्यालय खेल प्रतियोगिता में लगभग 15 सौ बच्चों ने भाग लिया. चयनित खिलाड़ी आगामी आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगें. पुरस्कार का वितरण जिला खेल पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार चौधरी ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन