इंजीनियर से रंगदारी व मारपीट के आरोप में चेयरमैन प्रतिनिधि गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
इंजीनियर से रंगदारी व मारपीट के आरोप में चेयरमैन प्रतिनिधि गिरफ्तार

इंजीनियर से रंगदारी व मारपीट के आरोप में चेयरमैन प्रतिनिधि गिरफ्तार

विज्ञापन

एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चांदन के निकट की कार्रवाई कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच333ए में बाइपास सड़क निर्माण कार्य में तैनात हरि कंस्ट्रक्शन कंपनी के साईट इंजीनियर से रंगदारी मांगने व मारपीट करने के आरोप में कटोरिया नगर पंचायत के चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर सौरभ सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसडीपीओ डा रवींद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कटोरिया-देवघर मार्ग पर चांदन थाना अंतर्गत सिलजोरी मोड़ के निकट से मंगलवार को उक्त कार्रवाई हुई है. गिरफ्तार चेयरमैन प्रतिनिधि को पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेजा गया. एसडीपीओ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है. इस मामले में हरि कंस्ट्रक्शन कंपनी के साईट इंजीनियर प्रदीप साह पिता भैरो साह ग्राम चंद्रपुरा-चलना थाना धोरैया जिला बांका द्वारा कटोरिया थाना में गत 16 जनवरी 2026 को कांड संख्या 14/26 में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. जिसमें सौरभ सिंह सहित छह नामजद व अन्य अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि गत 15 जनवरी 2026 की शाम कार्य स्थल पर उक्त लोग राईफल, पिस्टल, लाठी, डंडा आदि से लैश होकर पहुंचे. फिर रंगदारी की डिमांड संबंधित कंपनी से पूरा कराने तक काम नहीं करवाने की धमकी दी. साथ ही कहा कि तुम यदि काम करवाने पहुंचे, तो गोली मार देंगे. पीड़ित इंजीनियर ने पुलिस से इस मामले में समुचित कार्रवाई व सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की है. इधर चेयरमैन प्रतिनिधि ठाकुर सौरभ सिंह के परिजनों का पक्ष है कि एनएच333ए में बाईपास निर्माण कार्य में अधिग्रहित भूमि के एवज में मुआवजा की मांग किए जाने पर झूठा केश दर्ज कर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन