नया बाजार के बाबा नर्मदेश्वर नाथ मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की धूम
Updated at : 11 Feb 2026 6:53 PM (IST)
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र के नया बाजार स्थित प्रसिद्ध बाबा नर्मदेश्वर नाथ महादेव व मैया पार्वती मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है.
विज्ञापन
15 फरवरी को निकलेगी भव्य शिव बारात
सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के नया बाजार स्थित प्रसिद्ध बाबा नर्मदेश्वर नाथ महादेव व मैया पार्वती मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोरों पर है. आगामी 15 फरवरी को आयोजित होने वाले इस महोत्सव को लेकर मंदिर परिसर में उत्साह का माहौल बना हुआ है. श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भव्य आयोजन को लेकर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट एवं विशेष पूजा व्यवस्था की तैयारियां अंतिम चरण में है. मंदिर के मुख्य पुरोहित पंडित विजय कुमार झा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पूजा पूरे विधि-विधान एवं धूमधाम के साथ संपन्न करायी जायेगी. उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि भगवान शिव एवं माता पार्वती के पावन विवाह का पर्व है. जिसको लेकर श्रद्धालुओं में विशेष आस्था रहती है. मंदिर के व्यवस्थापक विनय कुमार अजय ने कहा कि 15 फरवरी की शाम सात बजे बाबा भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली जायेगी. बारात में बड़ी संख्या में शिव भक्त शामिल होंगे. इसके बाद शिव विवाह की झांकी प्रस्तुत की जायेगी. कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियां दी जायेंगी. श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण भी किया जायेगा. महोत्सव को सफल बनाने के लिए शिव भक्त श्याम सिंह, राम नंदन महतो, सुरेंद्र सिंह, जवाहर पोद्दार, पंकज सिंह, सीता राम पोद्दार, अनिल झा, सुभाष झा, रणधीर झा, अनिल कुमार मुन्ना, विभाष झा, परमेश्वर परम, दीपक, छोटू, राजा पासवान, साहिल, गौरव, सत्यम, अंश कुमार सहित अन्य श्रद्धालु दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं. आयोजकों ने सभी शिव भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




