6 लोगों पर विद्युत उर्जा चोरी का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

6 लोगों पर विद्युत उर्जा चोरी का मामला दर्ज

विज्ञापन

पतरघट. कनीय विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट ने 6 लोगों के खिलाफ विद्युत उर्जा चोरी किए जाने के मामले में स्थानीय पतरघट थाना को आवेदन देकर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कराया है. दिए आवेदन में कनीय विद्युत अभियंता स्वराज आंनद ने कहा है कि गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत उर्जा चोरी की रोकथाम के लिए छापेमारी दल का गठन किया. जिसमें उनके अलावा मानव बल राजीव कुमार, संजीव कुमार, कृष्णदेव कुमार ने शनिवार को विशनपुर वार्ड 4 निवासी दीपनारायण यादव पिता शिवदानी यादव पर राशि 2065, सरोज देवी पति बौकू यादव पर राशि 26,430, नीतू देवी पति नरेश यादव पर राशि 25,365, नित्यानंद यादव पिता गरीब यादव पर राशि 34,935, विशनपुर वार्ड 6 निवासी संतोष देवी पति रामप्रवेश पासवान पर राशि 27,419, शोभा देवी पति चंदन कामत पर राशि 22,003 की विद्युत उर्जा चोरी से एनबीपीडीसीएल को क्षति होने को लेकर कार्रवाई की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन