व्यवसायी हुआ लापता, बरामदगी की गुहार

Updated:
विज्ञापन

व्यवसायी हुआ लापता, बरामदगी की गुहार

विज्ञापन

सहरसा. सिमरी बख्तियारपुर निवासी चंद्रदीप कुमार ने अपने भाई चेतन कुमार की गुमशुदगी को लेकर सदर थाना में आवेदन देकर भाई की बरामदगी की गुहार लगायी है. चंद्रदीप ने बताया कि चेतन कुमार पिता ललन प्रसाद भगत, डीबी रोड स्थित न्यू वेलकम शॉपिंग प्लेस दुकान चलाता है, 11 नवंबर की सुबह करीब साढ़े दस बजे चेतन दुकान पर था. चंद्रदीप ने बताया कि साढ़े बारह बजे वह दुकान पहुंचा और चेतन को खाना खाने के लिए घर भेजा. चेतन ने कहा कि वह कचहरी जा रहा है व वहां से सीधा घर चला जायेगा. आखिरी बार उनकी बातचीत 3:27 बजे हुई, जिसके बाद चेतन का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया और उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका. काफी खोजबीन के बावजूद चेतन का कोई सुराग नहीं मिला. परिजन भयभीत हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन