मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए ब्राह्मण समुदाय को एक सशक्त संगठन की आवश्यकता

Updated at : 13 Feb 2025 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए ब्राह्मण समुदाय को एक सशक्त संगठन की आवश्यकता

मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए ब्राह्मण समुदाय को एक सशक्त संगठन की आवश्यकता

विज्ञापन

सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की हुई बैठक सहरसा. राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की बैठक ग्रामीण स्तर पर सांगठनिक व सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करने के लिए जिला सहायक प्रभारी अंशु मिश्रा व अधिवक्ता संजय मिश्र के नेतृत्व में गुरुवार को सौरबाजार प्रखंड के नगर पंचायत सिलेट स्थित ब्रह्म बाबा स्थान पर आयोजित की गयी. नगर पंचायत सौरबाजार सिलेट के उपाध्यक्ष दुर्गाकांत झा की अध्यक्षता व संजय कुमार झा उर्फ मुन्ना झा के संचालन में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोशी प्रमंडल प्रभारी शैलेश कुमार झा ने समाज के लिए संगठन की आवश्यकता पर बल देते कहा कि संविधान द्वारा प्रदत्त अपने मौलिक अधिकारों के संरक्षण के लिए ब्राह्मण समुदाय को एक सशक्त संगठन की आवश्यकता है. इसलिए राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा आज गांव-गांव पहुंचकर समाज में युवाओं के बीच नशामुक्ति, आपसी सहयोगात्मक विचार, शैक्षणिक जागरूकता व अपने मौलिक अधिकारों के लिए समस्त समाज को एकजुट करने के लिए दृढ़ संकल्पित है. मौजूद सभी ग्रामीणों ने संगठन की आवश्यकता को समझते सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के सांगठनिक विचार धाराओं के साथ जुड़कर कोसी में संगठन निर्माण के लिए शैलेश झा का साथ दें. जिसके लिए सर्वसम्मति से रविवार नौ मार्च को समस्त ग्रामीणों की बैठक ब्रह्म बाबा स्थान पर होना तय किया गया. जिसके लिए विजय शंकर झा, रुपेश कुमार मिश्र, शिवानंद झा, संजय कुमार झा एवं अजय कुमार झा के रूप में पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया. बैठक में पंकज कुमार झा, मोल ठाकुर, सुनील कुमार झा, सन्नी झा, अवधेश कुमार, निक्की कुमार, नवल किशोर झा, अजय कुमार झा, आर्यन कुमार झा, किशोर कुमार झा, राजदीप कुमार, विवेकानंद झा, रमण कुमार झा, शिवशंकर झा सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन