अगवानपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने के लिए किया गया भूमि पूजन

Updated:
विज्ञापन

अगवानपुर में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने के लिए किया गया भूमि पूजन

विज्ञापन

सत्तरकटैया. अगवानपुर गांव में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोलने के लिये भूमि पूजन किया गया. इस क्षेत्र के युवाओं के अथक प्रयास व ग्रामीणों की मांग पर यह सेंटर खोलने की स्वीकृति मिली है. जनसुविधा के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नवीन भवन निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया. भवन निर्माण होते ही लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी. इससे पूर्व एक जर्ज़र भवन में स्वास्थ्य केंद्र संचालित किया जा रहा था. इस अवसर पर सनोज कुमार महतो, हरेकृष्ण कुमार पासवान, प्रदीप कुमार भगत, वकील कुमार पासवान, राजेश कुमार भगत सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन