ePaper

भारतीय मजदूर संघ ने चलाया श्रमिक संपर्क अभियान

Updated at : 30 Dec 2024 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
भारतीय मजदूर संघ ने चलाया श्रमिक संपर्क अभियान

भारतीय मजदूर संघ ने चलाया श्रमिक संपर्क अभियान

विज्ञापन

संघ के 70 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कहरा प्रखंड में चलाया अभियान सहरसा . भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जिला इकाई ने सोमवार को कहरा प्रखंड में श्रमिक संपर्क अभियान चलाया. जिलाध्यक्ष संतोष पासवान की अध्यक्षता में चले इस कार्यक्रम में जिलामंत्री सुभाष चंद्र झा, उपाध्यक्ष राम प्रताप कुमार, कोषाध्यक्ष ऋद्धि कुमार ने अपने-अपने विचार व्यक्त कर मजदूरों के हित में सरकार द्वारा चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं को उन तक सुचारू रूप से पहुंचने के लिए भारतीय मजदूर संघ की प्रतिबद्ध जतायी. पासवान ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ अपनी त्याग, तपस्या व बलिदान की नीति पर चलते हुए देश हित में मजदूरों के कल्याण को लेकर श्रम श्रमिक संपर्क अभियान चला रहा है. श्रम विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा आर्थिक लाभ नहीं मिलने के कारण उनके आवेदन को जानबूझकर अस्वीकृत कर मजदूरों को परेशान किया जा रहा है. इस संबंध में भारतीय मजदूर संघ ने मजदूर विरोधी ऐसे अधिकारियों के विरुद्ध में विशाल धरना-प्रदर्शन करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा कि अब तक हजारों मजदूरों को भारतीय मजदूर संघ द्वारा सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ दिलाया गया है. जिलामंत्री सुभाष चंद्र झा ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में आयोजित इस बैठक में संगठन की मजबूती, नए संगठनों को बीएमसी से संबद्धता दिलाने, धन संग्रह अभियान चलाने के साथ श्रमिक संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है. इस अवसर पर प्रो. राजवीर यादव, सुंदरकांत ठाकुर, सुभाष कृष्ण यादव, शंभू ठाकुर, रविंद्र कुमार, अनीता देवी, पार्वती देवी, सुनीता देवी, पूनम देवी, आशा कुमारी, रेखा देवी, सुदामा देवी, नविता देवी, अनीता देवी, रंजन देवी, रिंकू देवी, रेखा देवी, रानी देवी, अंजू देवी, रीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में मजदूर संघ के कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन