पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत
पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत
बनमा ईटहरी. थाना क्षेत्र के हथमंडल डीह गांव में शुक्रवार को एक हादसे में पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची घर के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. खेलते-खेलते वह पास ही स्थित पानी से भरे गड्ढे के करीब पहुंच गयी और अचानक फिसलकर उसमें गिर गयी. परिजनों ने काफी खोजबीन की तो पता चला पानी भरे गड्ढे में डूबी हुई है. जब तक उसे बाहर निकाला गया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी. मृत बच्ची की पहचान अनुष्ठा कुमारी के रूप में हुई है, जो संदीप भगत की पुत्री थी. घटना के बाद मां उषा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जाता है कि अनुष्ठा अपने भाई-बहनों में सबसे छोटी थी. वह एक भाई और चार बहनों को छोड़कर चली गयी. इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गयी है और हर कोई गमगीन माहौल में परिजनों को ढांढस बंधा रहा है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए