गला दबा की एक महिला की हत्या, फिर फेंक दिया शव

Updated:
विज्ञापन

बिहरा थाना क्षेत्र के बरहसेर पंचायत स्थिति बेला तुनियाही गांव की घटना

विज्ञापन

बिहरा थाना क्षेत्र के बरहसेर पंचायत स्थिति बेला तुनियाही गांव की घटना पिता ने लगाया ससुराल वालों पर पुत्री की हत्या का आरोप बिहरा थाना क्षेत्र के तुनियाही नहर किनारे महिला का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस सत्तरकटैया. बिहरा थाना क्षेत्र के बरहसेर पंचायत स्थिति बेला तुनियाही गांव में नहर के किनारे शुक्रवार को एक महिला का शव बरामद किया गया. महिला की पहचान बेला तुनियाही निवासी 22 वर्षीय प्रीति कुमारी पति राहुल कुमार मंडल के रूप में हुई है. महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बिहरा पुलिस को दी. मौके पर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा दल बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने सहरसा भेजा. इस घटना को लेकर मृतका के पिता मुरली भरना निवासी अर्जुन मंडल ने पुत्री की हत्या गला दबाकर करने तथा शव को नहर में फेंकने का आरोप लगाया है. उन्होंने मृतका के पति राहुल कुमार मंडल, ससुर लीलो मंडल, भैंसुर राजेश कुमार मंडल व सास पर हत्या करने का आरोप लगाया है. मालूम हो कि मृतका प्रीति कुमारी की शादी वर्ष 2018 में बेला तुनियाही गांव निवासी राहुल कुमार मंडल से हिंदू रीति-रिवाज़ के साथ हुई थी. मृतका को दो पुत्र 6 वर्षीय ऋषभ कुमार व 3 वर्षीय ऋषि कुमार है. मृतका अपने ससुराल में ही रहती थी. लेकिन परिवार के लोगों के साथ बराबर अनबन व लड़ाई झगड़ा होते रहता था. शुक्रवार की सुबह किसी बात को लेकर सास से झगड़ा हुआ और सभी ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को नहर किनारे ले जाकर फेंक दिया. जिसकी सूचना किसी ने बिहरा पुलिस को दी. शव मिलने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गयी. देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गयी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इस मामले में पूछने पर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा ने बताया कि महिला का शव बरामद हुआ है. शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है. पुलिस हरेक बिंदु पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है.

विज्ञापन
Dipankar Shriwastaw

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन