45 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
45 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

45 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन

पतरघट. जम्हरा बिंद टोली में सोमवार को उपद्रवियों द्वारा बंधक बनाये गये टेंपो चालक को छुड़ाने गयी पतरघट पुलिस पर जानलेवा हमला व सड़क जाम किए जाने के मामलें में पतरघट पुलिस ने 45 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया है. वहीं बंधक बनाये गये टेंपो चालक के फर्द बयान पर 6 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सड़क दुघर्टना के मामले में गिरफ्तार रंजीत शर्मा के फर्द बयान पर यातायात थाना में टेपों चालक के खिलाफ भी सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करवाने की प्रक्रिया की जा रही है. बंधक ऑटो चालक को छुड़वाने के दौरान पुलिस पर किये गये जानलेवा हमले में थाना अध्यक्ष सहित तीन पुलिस कर्मी के जख्मी होते ही जम्हरा बिंद टोली पुलिस छावनी में तब्दील होने से मामला शांत हुआ था. थाना अध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि जम्हरा बिंद टोली के लोगों द्वारा बंधक बनाये ऑटो चालक जम्हरा पंचायत स्थित वार्ड 4 के निवासी विकास कुमार पिता बासुदेव यादव के फर्द बयान पर 6 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ पतरघट थाना में मामला दर्ज किया गया है. वहीं जम्हरा बिंद टोली के लोगों द्वारा पुलिस पर जानलेवा हमला के मामले में थाना अध्यक्ष के बयान पर 45 नामजद एवं 100 अज्ञात के खिलाफ सुसंगत धाराओं में पतरघट में मामला दर्ज किया गया है तथा सड़क जाम के मामले में पुअनि निधि गुप्ता के आवेदन पर 45 नामजद एवं 100 अज्ञात के खिलाफ पतरघट थाना में मामला दर्ज किया गया है. जबकि सड़क दुघर्टना के मामले में गिरफ्तार जम्हरा बिंद टोली निवासी रंजीत शर्मा के फर्द बयान पर यातायात थाना में टेंपो चालक विकास कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने का कार्रवाई की जा रही है. थाना अध्यक्ष ने कहा पुलिस पर जानलेवा के मामले में नामजद अभियुक्त जम्हरा बिंद टोली निवासी रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी लगातार जारी रहने की बात कही.

विज्ञापन
दीपांकर श्रीवास्तव

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन