आंधी में गिरा तार, भैंस की मौत, जाम

Published at :21 Apr 2017 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
आंधी में गिरा तार, भैंस की मौत, जाम

सोनवर्षाराज : विराटपुर पंचायत के गाजीपैंता गांव में गुरुवार की सुबह तेज आंधी से एक भैंस की मौत हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से हो गयी. जिसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा मचाते हुए अतलखा सोनवर्षा स्थित गाजीपैंता पूर्वी टोला के निकट मुख्य मार्ग को बाधित कर यातायात ठप कर दिया. गाजीपैंता गांव के वार्ड नंबर 13 […]

विज्ञापन

सोनवर्षाराज : विराटपुर पंचायत के गाजीपैंता गांव में गुरुवार की सुबह तेज आंधी से एक भैंस की मौत हाइटेंशन तार टूटकर गिरने से हो गयी. जिसको लेकर ग्रामीणों ने हंगामा मचाते हुए अतलखा सोनवर्षा स्थित गाजीपैंता पूर्वी टोला के निकट मुख्य मार्ग को बाधित कर यातायात ठप कर दिया. गाजीपैंता गांव के वार्ड नंबर 13 निवासी सुरेंद्र यादव की भैंस दरवाजे पर खूंटे से बंधी थी. अचानक से तेज हवा की वजह से हाइटेंशन तार टूटकर भैंस पर जा गिरा. जिससे भैंस की घटना स्थल पर मौत हो गयी.

जिसके बाद ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही बताते हुए अतलखा सोनवर्षा मुख्य सड़क स्थित गाजीपैंता पूर्वी टोला के निकट यातायात बाधित कर दिया. ग्रामीणों ने यहां जमकर नारेबाजी भी की. वहीं ग्रामीणों ने सीओ रामअवतार यादव को दूरभाष द्वारा घटना की सूचना दी. जिस पर सीओ ने उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया. उसके बाद जाम स्थल को खाली किया गया अौर आवागमन चालू किया जा सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन