दंपती झुलसे पत्नी की मौत

सहरसा : भागलपुर एसपी सामान्य शाखा में कार्यरत लिपिक धर्मेंद्र कौशल सहित पत्नी मंगलवार की देर रात न्यू कॉलोनी स्थित आवास पर आग से झुलस गये. इसमें पत्नी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में क्लर्क को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए […]
सहरसा : भागलपुर एसपी सामान्य शाखा में कार्यरत लिपिक धर्मेंद्र कौशल सहित पत्नी मंगलवार की देर रात न्यू कॉलोनी स्थित आवास पर आग से झुलस गये. इसमें पत्नी की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. स्थानीय लोगों ने आनन फानन में क्लर्क को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.
सहकर्मियों व परिजनों ने उसे गांधी पथ स्थित सूर्या हॉस्पिटल में भरती कराया. जहां वे मौत से जूझ रहे हैं. दंपती के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के कारण का कोई पता नहीं चल रहा है. जानकारी मिलते ही सदर थानाध्यक्ष भाई भरत, एसपी गोपनीय रीडर संजय सिंह, पुअनि नितेश कुमार, एसपी के क्राइम रीडर माधव कुमार, एसडीपीओ कार्यालय के प्रेम कुमार, आशुतोष मिश्रा, अवध कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य ने सदर अस्पताल पहुंच मामले की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




