स्कूल से लौट रही 9 वर्षीय छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही मौत

स्कूल से लौट रही 9 वर्षीय छात्रा को ट्रैक्टर ने रौंदा, मौके पर ही मौत
चालक हुआ फरार, कनरिया थाना क्षेत्र की घटना पढ़ाई कर घर लौट रही थी बच्ची सिमरी बख्तियारपुर . सहरसा जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. कनरिया थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 9 वर्षीय स्कूली छात्रा को कुचल दिया. यह हादसा तब हुआ जब मासूम पढ़ाई कर घर लौट रही थी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बच्ची की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया. पढ़ाई कर घर लौट रही थी खुशबू मृतका की पहचान बेलबारा हसूलिया वार्ड संख्या 09 निवासी सतवीर सिंह की पुत्री खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक खुशबू रोज की तरह पढ़ाई के लिए घर से निकली थी. वापसी के दौरान जब वह दुर्गा घाट के समीप पहुंची, तभी एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में बच्ची की जान चली गयी. परिजनों में कोहराम, पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. कनरिया थाना पुलिस ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. कनरिया थानाध्यक्ष गुंजन कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है. लोगों में आक्रोश, मुआवजे की मांग मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, लेकिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं. परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




