घरों से निकलना व सड़क पर चलना चुनौती से कम नहीं

सहरसा : शहर की जर्जर व बदहाल हो चुकी सड़क बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण पैदल चलने के लायक भी नहीं रह गयी है. नगर परिषद क्षेत्र के आवासीय मोहल्ले में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. महीनों से जमा बारिश का पानी नाला से मिलकर संक्रमण की वजह बन […]
सहरसा : शहर की जर्जर व बदहाल हो चुकी सड़क बरसात के मौसम में जलजमाव के कारण पैदल चलने के लायक भी नहीं रह गयी है. नगर परिषद क्षेत्र के आवासीय मोहल्ले में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. महीनों से जमा बारिश का पानी नाला से मिलकर संक्रमण की वजह बन गयी है.
इतना ही नहीं बारिश का पानी अब नाला के जरिये आंगन में प्रवेश करने लगी है. शहर के मुख्य मार्गो की हालत काफी दयनीय हो गयी है. एनएच सहित पीडब्लयूडी, डूडा, आरइओ के अंतर्गत आने वाली सड़क गड्डे में तब्दील हो चुकी है. वाहन चालक को जलजमाव की वजह से गड्डों में भगवान भरोसे ही शहर की दूरी मापने की मजबूरी बनी हुई है. इसके बावजूद जिले के जनप्रतिनिधि से लेकर प्रशासनिक महकमे की तंद्रा भंग नहीं हो रही है. सड़कों की दयनीय हालत से परेशान आमलोग कभी भी आक्रोशित हो सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




