डाककर्मी पर 15 लाख के गबन का केस

सहरसा : सदर थाना क्षेत्र की पूरब बाजार निवासी अनिता टेकरीवाल ने विद्यापति नगर निवासी डाकघर में काम करने वाले भूपेंद्र प्रियदर्शी, उसकी पत्नी नीलू सिन्हा, पुत्र नीशु सिन्हा, अमृत कुमार पर धोखे से 15 लाख से अधिक रुपये गबन करने का मामला दर्ज करवाया है. आवेदन में पीड़िता ने कहा कि इन लोगों के […]
सहरसा : सदर थाना क्षेत्र की पूरब बाजार निवासी अनिता टेकरीवाल ने विद्यापति नगर निवासी डाकघर में काम करने वाले भूपेंद्र प्रियदर्शी, उसकी पत्नी नीलू सिन्हा, पुत्र नीशु सिन्हा, अमृत कुमार पर धोखे से 15 लाख से अधिक रुपये गबन करने का मामला दर्ज करवाया है. आवेदन में पीड़िता ने कहा कि इन लोगों के माध्यम से परिवार के विभिन्न सदस्यों के नाम से वर्ष 2000 में पीपीएफ खाता खुलवाया था.
इसके संबंध में इन लोगों ने परची व पासबुक दिया था. पैसे की समयावधि पूरी होने पर पैसे निकालना चाहा, तो टालमटोल करने लगे. बहुत कहने पर 3 लाख 39 हजार रुपये दिया गया. जबकि मेरे द्वारा सभी खाताें को मिला कर 18 लाख 84 हजार रुपये जमा किये गये थे. उनका 15 साल में ब्याज जोड़ कर 28 से 30 लाख लौटाना था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




