मेरे श्याम की हवेली बड़ी सुंदर अलबेली

सहरसा मुख्यालय : दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव के पहले दिन मंगलवार की शाम से दूसरे दिन बुधवार की रात तक श्री बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में भजनों की गंगा बहती रही और श्रद्धालु डुबकी लगाते रहे. जयपुर की गायिका कलाकार निशा दत , सूरजगढ़ के गायक संजय जैन कोलकता के अमित पांडेय ने जैसे […]
सहरसा मुख्यालय : दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव के पहले दिन मंगलवार की शाम से दूसरे दिन बुधवार की रात तक श्री बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर में भजनों की गंगा बहती रही और श्रद्धालु डुबकी लगाते रहे. जयपुर की गायिका कलाकार निशा दत , सूरजगढ़ के गायक संजय जैन कोलकता के अमित पांडेय ने जैसे ही ‘मेरे श्याम की हवेली,बड़ी सुंदर अलवेली बनवाइ है सहित कन्हैया चितचोर है …’
शुरू किया तो पंडाल में मौजूद हजारों लोगों ने ताली बजाकर धुन में धुन मिलाना शुरू कर दिया. पुरुष श्रद्धालु के साथ महिला श्रद्वालू भी अपने आपको रोक नहीं पाये और अपनी ही जगह गीत के साथ तो लोगों ने सुर में सुर मिला झूमने लगे. गायकों द्वारा लगातार सुरों का मंच संभाल मौजूद हजारों महिला-पुरुषों को अपने आध्यात्मिक गीत से भाव विभोर की दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




