अपना शहर. आप भी जानिये चौराहों से गुजरने वाले रास्ते का इतिहास

कर्मों से है चौक-चौराहों की पहचान नई पीढ़ी को नहीं है चौराहों के इतिहास की जानकारी शहर के गंगजला मोहल्ले में स्थित बंफर (बंपर) चौक की पहचान पूरे जिले में है. ज्ञात हो कि लगभग तीस वर्ष पहले लगमा गांव के निवासी प्रमोद झा ने इस चौक पर मिठाई की एक दुकान खोली थी. उनके […]
कर्मों से है चौक-चौराहों की पहचान
नई पीढ़ी को नहीं है चौराहों के इतिहास की जानकारी
शहर के गंगजला मोहल्ले में स्थित बंफर (बंपर) चौक की पहचान पूरे जिले में है. ज्ञात हो कि लगभग तीस वर्ष पहले लगमा गांव के निवासी प्रमोद झा ने इस चौक पर मिठाई की एक दुकान खोली थी. उनके दुकान में निर्मित होने वाले बंफर रसगुल्ले की ख्याति दूर-दूर तक पहुंचने लगी. वर्तमान में प्रमोद झा के निधन के बाद उस चौक से बंफर रसगुल्ला का रिश्ता भी समाप्त हो गया. लेकिन बंफर चौक की पहचान कायम है.
वर्ष 1971 को पाकिस्तान में हुए मुक्तिवाहिनी संघर्ष के दौरान बंगलादेश के गठन से पूर्व हुए दंगों में शरणार्थी भारत आये थे. उसी में से सैकड़ों परिवार शहर के बनगांव रोड में रिफ्यूजी की तरह निवास करने लगे. जिसके बाद सरकार के स्तर से इन लोगों को ठिकाना उपलब्ध कराया गया था. वर्तमान में शहर का यह व्यस्तम चौक रिफ्यूजी चौक के नाम से चर्चित है.
सहरसा नगर. घूम कर देखो, धरती पर सब आते हैं मेहमान, चौक-चौराहों का नहीं बदल रहा ईमान… कवि की यह पंक्ति कोसी प्रमंडल के मुख्यालय में अवस्थित चौक-चौराहों पर सटीक बैठती है. समय के साथ शहर का स्वरूप बदलता गया. लेकिन इन चौराहों की पहचान कायम रही. खास बात यह है कि इन जगहों का नामांकरण दशकों पूर्व किसी खास व्यक्ति की पहचान व उनके कृत्यों के बूते हो गयी थी. जिसे पीढ़ी दर पीढ़ी लोग अपनाते गये. लेकिन अब आलम यह है कि नयी पीढ़ी को यह पता ही नहीं है कि जिन रास्ते या चौक चौराहों से वे गुजरते हैं, ठहरते हैं या देर तक अपने दोस्तों के साथ हंसी ठिठोली करते हैं, उसका नाम कैसे पड़ा.
सरकार को जन सुविधा नहीं, टैक्स से है सरोकार
पूरे बाजार में कहीं भी उपलब्ध नहीं है मूलभूत सुविधा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










