जल्द बने ओवरब्रिज

Published at :15 Jan 2016 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
जल्द बने ओवरब्रिज

सहरसा नगर : पर्व-त्योहार के मौके पर शहर की जाम घंटों तक महाजाम का शक्ल ले लेती है. इसके बावजूद शहर के बंगाली बाजार में प्रस्तावित व शिलान्यास कृत ओवरब्रिज की चिर परिचित मांग पर जनता के नुमांइदों द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं किया जा रहा है. प्रभात खबर द्वारा निरंतर आम लोगों की पीड़ा […]

विज्ञापन

सहरसा नगर : पर्व-त्योहार के मौके पर शहर की जाम घंटों तक महाजाम का शक्ल ले लेती है. इसके बावजूद शहर के बंगाली बाजार में प्रस्तावित व शिलान्यास कृत ओवरब्रिज की चिर परिचित मांग पर जनता के नुमांइदों द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं किया जा रहा है.

प्रभात खबर द्वारा निरंतर आम लोगों की पीड़ा से संबंधित ओवरब्रिज निर्माण को लेकर की जा रही रायशुमारी में कई दिलचस्स्प व जागृत मांग सामने आने लगी है. जिसमें ओवरब्रिज को ही पहली मांग बताया जा रहा है. लोगों का स्पष्ट कहना है कि दिल्ली सरकार जब बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण को तत्पर है तो राज्य की सरकार को भी राज्यांश देकर निर्माण कार्य शुरु करवाना चाहिए.

महाजाम से त्रस्त है जनता : श्याम कुमार कहते हैं कि शहर के बंगाली बाजार सहित अन्य मार्गों पर रोजाना लगने वाले महाजाम से स्थानीय आबादी परेशान हो चुकी है. राकेश झा कहते हैं कि रेलवे द्वारा दिन भर में दर्जनों बार फाटक बंद करने के कारण देखते-देखते सड़कों पर लोगों की भीड़ लग जाती है. निश्चित रूप से इसका खामियाजा लोगों के साथ-साथ बाजार को भी भुगतना पड़ता है. चंदन यादव कहते हैं कि बंगाली बाजार का ओवरब्रिज सत्ता व विपक्ष के लोगों का हथकंडा बन चुका है.
जनता को एकजुट होकर ऐसे तत्वों का बहिष्कार करना होगा. नरेंद्र कुमार कहते हैं कि ओवरब्रिज के मुद्दे पर राजनीति नहीं, निर्माण होना चाहिए. सोनू सिंह कहते हैं कि सांसद व विधायक को इस मसले पर एकजुटता दिखाते काम करना चाहिए. पंकज कुमार कहते हैं कि बंगाली बाजार में ओवरब्रिज का शीघ्र निर्माण होना चाहिए.
राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. व्यवसायी रेखा देवी कहती हैं कि बंगाली बाजार में ओवरब्रिज का निर्माण करना होगा. परेशानी के कारण लोगों का व्यवसाय बाधित हो रहा है. अमित मिश्रा कहते हैं कि ओवरब्रिज के मुद्दे पर सभी राजनीतिक दल ने ठगने का काम किया है. मृत्युंजय कहते हैं कि जनता के लिए यह शर्म की बात है कि विधायक व सांसद भी इस दिशा में प्रयास कर सकते थे. जनप्रतिनिधि उदासीन और जनता चुप है.
रविंद्र यादव कहते हैं कि हमारे जनप्रतिनिधि को क्षेत्र की सुधि कितनी है विगत वर्षो में हम देख चुके हैं, ओवरब्रिज के मुद्दे पर भ्रम फैलाया जा रहा है. मिहीर झा कहते हैं कि सड़क जाम से मुक्ति के लिए जिले के लोगों को बंगाली बाजार में ओवरब्रिज निर्माण के लिए एक मंच पर आना होगा. तरुण कुमार कहते हैं कि नेताओं को सिर्फ वोट से ही मतलब है,
ओवरब्रिज का निर्माण इनके बस की बात नहीं है. जिया अग्रवाल कहती है कि सड़क जाम की वजह से बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में काफी परेशानी होती है. ओवरब्रिज ही सड़क जाम का समाधान है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन