वैशाली एक्सप्रेस में एसी कोच की सीलिंग से 44 बोतल विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन

वैशाली एक्सप्रेस में एसी कोच की सीलिंग से 44 बोतल विदेशी शराब बरामद

विज्ञापन

सहरसा . बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बीच रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन सतर्क के तहत बड़ी कार्रवाई करते 44 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है. बरामद शराब को अग्रेतर कार्रवाई के लिए मद्य निषेध विभाग को सौंप दिया गया है. जानकारी के अनुसार बीते रविवार को ऑन ड्यूटी आरक्षी राम किशोर राय, रेसुब ओपी राघोपुर से सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15565 के खाली रैक के एसी कोच ए टू में ललितग्राम स्टेशन से शराब छिपाकर ले जायी जा रही है. सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल सहरसा के पोस्ट कमांडर धनंजय कुमार ने संबंधित स्टाफ को सतर्कता पूर्वक निगरानी का निर्देश दिया एवं 15565/66 के मार्गरक्षण दल को भी जांच के लिए लगाया. तलाशी के दौरान कोच की सीट के नीचे से 12 बोतल 750 एमएल की विदेशी शराब बरामद हुई. इसके बाद संदेह होने पर एसी कोच की सीलिंग को कैरेज विभाग की मदद से जांचा गया. जहां शराब की बोतलें दिखाई दी. लेकिन उपकरण के अभाव में तत्काल सीलिंग नहीं खोली जा सकी. इसके बाद ट्रेन को ललितग्राम से सहरसा तक कड़ी निगरानी में लाया गया. सुबह 7:40 बजे ट्रेन के सहरसा प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पहुंचने के बाद एएएमई सहरसा को सूचना देकर कोच की सीलिंग खुलवाई गयी. जांच के दौरान 32 बोतल विभिन्न ब्रांड विदेशी शराब बरामद की गयी. सभी बोतलें 750 एमएल की थी एवं सभी बोतल हरियाणा ब्रांड की थी. मौके पर फर्द जब्ती सूची तैयार कर कुल 44 बोतल शराब कुल 33 लीटर जब्त की गयी. बरामद शराब का अनुमानित मूल्य 31 हजार चार सौ रुपये आंका गया है. सभी आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जब्त शराब को मद्य निषेध थाना विभाग को सुपुर्द कर दिया गया. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. सहरसा आनंद विहार के बीच फिर से चलेगी क्लोन, अवधि में किया गया विस्तार सहरसा . रेलवे ने एक दर्जन क्लोन ट्रेनों के अवधि विस्तार को मंजूरी दे दी है. इसमें सहरसा से आनंद विहार के बीच एक बार फिर से क्लोन स्पेशल चलायी जायेगी. दिसंबर तक चलने वाली स्पेशल क्लोन ट्रेन पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते इसे अब 29 दिसंबर तक चलाया जायेगा. ऐसे ही आनंद विहार-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल के परिचालन अवधि में भी विस्तार कर चलाया जायेगा. सहरसा-आनंद विहार क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब सहरसा से 11 मार्च से 30 दिसंबर तक प्रतिदिन चलाया जायेगा.आनंद विहार-सहरसा स्पेशल क्लोन स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे आनंद विहार से 10 मार्च से 29 दिसंबर तक चलाया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन