कट्टा के साथ पूर्व प्रमुख गिरफ्तार

Published at :30 Aug 2013 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
कट्टा के साथ पूर्व प्रमुख गिरफ्तार

सत्तर कटैया: बिहरा थाना पुलिस ने गुरुवार को पटोरी बाजार स्थित एक चाय की दुकान से कट्टा व दो गोली के साथ पूर्व प्रमुख विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. बिहरा थानाध्यक्ष मो मकसूद अशरफी ने बताया कि गिरफ्तार विनोद कुमार को आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. […]

विज्ञापन

सत्तर कटैया: बिहरा थाना पुलिस ने गुरुवार को पटोरी बाजार स्थित एक चाय की दुकान से कट्टा व दो गोली के साथ पूर्व प्रमुख विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया. बिहरा थानाध्यक्ष मो मकसूद अशरफी ने बताया कि गिरफ्तार विनोद कुमार को आर्म्स एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है. मालूम हो कि दो माह पहले बिहरा पटोरी बाजार पर पटोरी मुखिया राजकुमार सिंह व पूर्व प्रमुख विनोद कुमार के बीच गोलीबारी हुई थी. पुलिस के सामने सैकड़ों की संख्या में दोनों तरफ के समर्थकों ने कई चक्र गोलियां भी चलायी थी. इस घटना में नामजद सहित लगभग तीन सौ अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना के प्रथम पक्ष राजकुमार सिंह ने न्यायालय में समर्पण कर दिया था. लेकिन पूर्व प्रमुख फरार चल रहे थे.

बिहरा पुलिस को पहले से ही पूर्व प्रमुख की तलाशी थी. गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष व सब इंस्पेक्टर सुबोध यादव पुलिस बल के साथ पहुंच कर चाय दुकान से उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन