जिला परिषद की बैठक में वार्षिक कार्य योजना पारित, सहरबा की भी हुई चर्चा

सहरसा : जिला परिषद की सामान्य बैठक जिप अध्यक्ष अड़हुल देवी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में पिछले बैठक की संपुष्टि सहित विभिन्न कार्य योजना पर विचार विमर्श करते हुए इसे पारित किया गया. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने सदस्यों के साथ […]
सहरसा : जिला परिषद की सामान्य बैठक जिप अध्यक्ष अड़हुल देवी की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में पिछले बैठक की संपुष्टि सहित विभिन्न कार्य योजना पर विचार विमर्श करते हुए इसे पारित किया गया. मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने सदस्यों के साथ विचार विमर्श करते हुए मनरेगा के इस वित्तीय वर्ष एवं पिछले वित्तीय वर्ष की वार्षिक योजना को पारित किया. बैठक में पंचम राज्य वित्त आयोग अंतर्गत जिला परिषद सदस्यों से प्राप्त सूची के आधार पर तैयार वार्षिक कार्य योजना वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए पारित की गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




