रेलयात्री और जीआरपी के बीच मारपीट
Updated at : 13 Feb 2020 6:47 AM (IST)
विज्ञापन

सहरसा : सहरसा जंक्शन पर टिकट बुकिंग काउंटर के पास जीआरपी और रेल यात्री के बीच बुधवार को मारपीट की घटना प्रकाश में आयी है. मारपीट के दौरान एक यात्री को सर में चोट लगने की वजह से प्राथमिक उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं जीआरपी सिपाही को भी काफी चोट […]
विज्ञापन
सहरसा : सहरसा जंक्शन पर टिकट बुकिंग काउंटर के पास जीआरपी और रेल यात्री के बीच बुधवार को मारपीट की घटना प्रकाश में आयी है. मारपीट के दौरान एक यात्री को सर में चोट लगने की वजह से प्राथमिक उपचार के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया गया. वहीं जीआरपी सिपाही को भी काफी चोट आयी है.
घायल यात्री की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई. मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. घटना को लेकर रेल एसपी ने भी संज्ञान लिया और जीआरपी थाना प्रभारी से मामले में पूछताछ की. हालांकि खबर लिखे जाने तक यात्री के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी थी.
वहीं मामले में जीआरपी थाना प्रभारी आलोक प्रताप ने बताया कि मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है. सहरसा से आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस के टिकट कटाने को लेकर बुकिंग काउंटर काफी भीड़ थी.
जीआरपी सिपाही लाल बाबु जब यात्रियों को लाइन में लगा कर टिकट लेने के लिए आग्रह कर रहा था. तभी कुछ मनचले यात्री ने जबरन सिपाही को धक्का देकर हाथ चला दिया. घटना बुधवार दोपहर की है. सहरसा से आनंद विहार जाने वाली जनसाधारण एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ी थी.
दोपहर 2:30 बजे खुलने वाली थी. टिकट काउंटर पर यात्रियों की काफी भीड़ थी. वहीं भीड़ को देखते हुए जीआरपी के एक जवान लाल बाबु को ड्यूटी पर तैनात किया गया था. जीआरपी सिपाही ने बताया कि जब वह भीड़ को लाइन में लगकर टिकट लेने के लिए आग्रह कर रहा था. तभी एक यात्री लाइन तोड़कर आगे काउंटर पास आ गया.
जब उससे आग्रह किया गया कि वह लाइन में टिकट ले तो वह बदतमीजी पर उतर आया. जीआरपी सिपाही ने बताया कि वह यात्री जबरन लाइन में घुसने की कोशिश कर रहा था. वहीं लाइन में पहले से खड़े यात्री भी जीआरपी सिपाही को उसे हटाने के लिए कह रहे थे.
सिपाही ने जब उस यात्री को हाथ पकड़ कर हटाया तो यात्री ने उसे जोरदार धक्का दे दिया फिर सिपाही ने भी उसे धक्का दिया जिसके बाद दोनों के बीच नोकझोंक काफी बढ़ गयी और यात्री ने सिपाही पर हाथ चला दिया. इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हो गयी. जीआरपी सिपाही ने बताया कि यात्री के साथ पांच आदमी पहले से और मौजूद थे. सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
बचाव में उसने जब लाठी चलायी तो लाठी उस यात्री के सर पर जा लगी. जिससे उसके सिर में चोट आयी. घायल यात्री सुधीर कुमार सिमरी बख्तियारपुर के ऐनी गांव का रहने वाला है. उसने बताया कि वह जनसाधारण एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था. उसके साथी पहले से लाइन में खड़े थे. उसने अपने साथी को टिकट कटाने के लिए पैसा दे रखा था. जब वह अपने साथी से पूछने गया तो जीआरपी ने उसे धक्का देकर मारपीट शुरू कर दी.
सुधीर कुमार के पिता वीरेंद्र यादव ने बताया कि वह अपने बेटे सुधीर कुमार को ट्रेन में बैठाने सहरसा जंक्शन तक आये थे. रेलवे टिकट बुकिंग काउंटर के पास खड़े थे. आरोप है कि पहले जीआरपी सिपाही ने उसके बेटे के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की. जिसके बाद यात्रियों ने दोनों के बीच मारपीट को छुड़ाने के लिए बीच-बचाव किया.
सीसीटीवी कैमरा में मारपीट की घटना कैद: मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में पूरी तरह से कैद हो गयी है. घायल यात्री सुधीर कुमार के पिता वीरेंद्र कुमार और उसके परिजन ने आरपीएफ पोस्ट पर जाकर पूरी घटना को सीसीटीवी कैमरे में देखा. जीआरपी थाना प्रभारी आलोक प्रताप बताया कि सीसीटीवी फुटेज में पहली गलती यात्री सुधीर कुमार की थी. उसने ही सबसे पहले ड्यूटी पर तैनात जीआरपी सिपाही लालबाबु पर हाथ चलाया था.
जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के समय जीआरपी सिपाही ड्यूटी समाप्त कर घर खाना खाने जा रहा था. लेकिन टिकट काउंटर पर भीड़ काफी बढ़ गयी थी. थोड़ी देर के लिए उसे ड्यूटी पर लगाया गया था. सिपाही टिकट काउंटर पर लगी भीड़ से बार-बार आग्रह कर कतार में टिकट लेने के लिए कह रहा था. सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद है.
खुले थे सिर्फ तीन टिकट काउंटर
सहरसा जंक्शन पर अनारक्षित 6 टिकट के काउंटर हैं और आरक्षित टिकट के दो काउंटर हैं. रेल अधिकारियों का निर्देश है कि अगर टिकट काउंटर पर भीड़ बढ़ती है तो अन्य टिकट काउंटर खोल दिये जायें. बुधवार को जब जनसाधारण एक्सप्रेस आनंद विहार जाने के लिए खड़ी थी. उस समय टिकट काउंटर पर काफी यात्रियों की भीड़ थी. लेकिन मात्र दो से तीन टिकट काउंटर ही खुले थे. टिकट लेने की होड़ में यात्री लाइन से बाहर हो जाते थे.
जबकि यात्री बार-बार अन्य टिकट काउंटर खोलने के लिए भी जिद कर रहे थे. हालांकि देर शाम तक मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी थी. जीआरपी के थाना प्रभारी ने बताया कि जीआरपी सिपाही को भी काफी चोट आयी है. सदर अस्पताल उपचार के लिए भेजा गया है. आने के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी यात्री के खिलाफ कार्रवाई होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




