ePaper

लोन के लिए जमीन रसीद, एलपीसी व अन्य कागजात की नहीं होगी जरूरत: जिलािधकारी

Updated at : 13 Feb 2020 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
लोन के लिए जमीन रसीद, एलपीसी व अन्य कागजात की नहीं होगी जरूरत: जिलािधकारी

सहरसा : प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में लाभ दिया जा रहा है. लाभ के साथ किसानों को केसीसी की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ शैलजा शर्मा ने मीडिया कर्मियों को संबोधित किया. जानकारी देते उन्होंने बताया कि जिले में लगभग एक लाख 73 हजार […]

विज्ञापन

सहरसा : प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को तीन किस्तों में लाभ दिया जा रहा है. लाभ के साथ किसानों को केसीसी की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी डॉ शैलजा शर्मा ने मीडिया कर्मियों को संबोधित किया. जानकारी देते उन्होंने बताया कि जिले में लगभग एक लाख 73 हजार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं.

इन सभी लाभुकों को किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा उपलब्ध कराने का लक्ष्य केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा रखा गया है. जिले में शत प्रतिशत लक्ष्य की उपलब्धता को लेकर एक पखवाड़े तक यह अभियान पूरे जिले में चलाया जायेगा.
उन्होंने बताया कि 12 फरवरी से लेकर 27 फरवरी तक अभियान के तहत वैसे किसानों को जिन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ नहीं लिया है, उन्हें केसीसी का लाभ दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि जिले में लगभग दो लाख 10 हजार किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत आवेदन किया है.
जिसमें एडीएम स्तर से स्वीकृत एक लाख 73 हजार किसानों को केसीसी लाभ योजना से जोड़ा जायेगा.इसके लिए किसानों को किसी जमीन के कागजात, एलपीसी देने की जरूरत नहीं है. किसान मात्र एक फॉर्म भरकर कृषि सलाहकार के माध्यम से देंगे एवं उन्होंने पंजीकृत जमीन के आधार पर ऋण उपलब्ध कराया जायेगा.
किसानों को समृद्ध बनाने के लिए कृत संकल्पित केंद्र एवं राज्य सरकार की इस योजना को जिले में शत-प्रतिशत धरातल पर उतारने का काम किया जायेगा. वहीं उप विकास आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने कहा कि छोटे किसान भी इस ऋण के दायरे में आयेंगे.
उनके जमीन संबंधी विवरण एडीएम स्तर पर उपलब्ध रहने के कारण किसानों को अन्य किसी कागजात देने की जरूरत नहीं होगी. उन्होंने बताया कि किसान सलाहकार सहित अन्य विभागीय अधिकारी अभियान चलाकर कृषकों को केसीसी का लाभ दिलाने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि अधिकतम एक लाख 60 हजार तक केसीसी ऋण की सुविधा दी जायेगी. इससे अधिक की सुविधा के लिए अन्य जरूरी कागजात लिए जायेंगे.
उन्होंने बताया कि किसानों को यह सुविधा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में दिए गये बैंक खाते वाले बैंक से ही ऋण सुविधा उपलब्ध कराया जायेगा. जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश प्रसाद सिंह ने बताया कि जिन्हें थोड़ी सी भी जमीन है एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुक हैं तो वैसे किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड से आच्छादित किया जायेगा.
इसके लिए सभी बैंकों को निर्देश दिया गया है. उन्होंने बताया कि जिले में 45 हजार किसान क्रेडिट कार्ड के लाभुक हैं. जिनमें वैसे कृषक भी शामिल हैं जिन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिला है. वैसे किसानों को छोड़कर अन्य सभी लाभुकों को किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन