दूसरे स्थान पर रही प्रत्याशी ने समर्थकों के साथ की समीक्षा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सहरसा : शहरी क्षेत्र के वार्ड तीन में हुए उपचुनाव में द्वितीय स्थान पर रही प्रत्याशी सुनीता वर्मा के हार की समीक्षा बैठक वार्ड के सैकड़ों लोगों के बीच मंगलवार को किया गया. जानकारी देते अभिषेक कुमार वर्मा ने कहा कि द्वितीय स्थान पर रही प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने काफी अच्छा प्रदर्शन तो किया है, […]
विज्ञापन
सहरसा : शहरी क्षेत्र के वार्ड तीन में हुए उपचुनाव में द्वितीय स्थान पर रही प्रत्याशी सुनीता वर्मा के हार की समीक्षा बैठक वार्ड के सैकड़ों लोगों के बीच मंगलवार को किया गया. जानकारी देते अभिषेक कुमार वर्मा ने कहा कि द्वितीय स्थान पर रही प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने काफी अच्छा प्रदर्शन तो किया है, लेकिन चुनाव में हार जीत लगी रहती है.
आपके शहर में
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस हार से प्रत्याशी में कोई घबराहट नहीं है. आगामी वार्ड चुनाव में दमखम के साथ चुनाव लड़ा जायेगा. उन्होंने अपने सभी समर्थकों का हौसला अफजाई करते कहा कि चुनाव में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है. इस प्रदर्शन को थोड़ा और बढ़ाने की जरूरत है.
आगामी वार्ड पार्षद चुनाव में गलतियों को सुधारते हुए सभी मिलजुल कर चुनाव लड़ेंगे तो सफलता अवश्य मिलेगी. इस मौके पर इंद्रकांत, रणधीर कुमार सिंह, आनंद प्रकाश, सामंत कुमार, नागमणि कुमार सिंह, गौतम झा, हरेराम सिंह, मनोज द्विवेदी, दयाशंकर राय, दिगंबर झा, सुमित कुमार, राहुल कुमार, दिनकर कुमार मिश्र, सोनू कुमार झा, दीपक कुमार चौधरी, अमन कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह, मनोज सिंह, सुनील कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, गोलू सिंह, कौशल क्रांतिकारी, रवि वर्मा, मुरारी झा, जीवन वर्मा, रंजीत कुमार सिंह, प्रवीण कुमार, मो मेराज, पंकज कुमार झा, संजीव कुमार, रंजीत दास तांती, आलोक कुमार सहित सैकड़ों समर्थक मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन