दिवारी को सीएम देंगे 16 अरब की सौगात

Updated at : 03 Jan 2020 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
दिवारी को सीएम देंगे 16 अरब की सौगात

सहरसा : जिले मुख्यालय से पांच किलोमीटर दक्षिण स्थित दिवारी गांव के प्रसिद्ध विषहरी स्थान में शनिवार को सरकार का आगमन होगा. राज्य सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने महत्वाकांक्षी परियोजना जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत हुए विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे. दिवारी को मॉडल बताते नीतीश जिले भर में प्राकृतिक बस्तुओं के संरक्षण का संदेश […]

विज्ञापन

सहरसा : जिले मुख्यालय से पांच किलोमीटर दक्षिण स्थित दिवारी गांव के प्रसिद्ध विषहरी स्थान में शनिवार को सरकार का आगमन होगा. राज्य सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने महत्वाकांक्षी परियोजना जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत हुए विभिन्न कार्यों की समीक्षा करेंगे.

दिवारी को मॉडल बताते नीतीश जिले भर में प्राकृतिक बस्तुओं के संरक्षण का संदेश देंगे. साथ ही जिले के विकास के लिए 16 अरब रुपये की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व उदघाटन करेंगे. दिवारी से ही नीतीश कुमार एक साथ 130 शिलापटों का अनावरण करेंगे.
सात निश्चय योजना के 13 अरब हैं शामिल
बिहार सरकार के अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री खगड़िया के बाद हेलिकॉप्टर से 2.45 बजे दिवारी पहुंचेंगे. जहां जल-जीवन-हरियाली योजनांतर्गत पायलट प्रोजेक्ट के तहत विकसित चौर क्षेत्र में हो रहे मछली पालन, पॉल्ट्री फॉर्म एवं मखाना की एकीकृत खेती का अवलोकन करेंगे.
फिर स्थानीय किसानों द्वारा की जा रही मेडिसीनल प्लांट, ऐरोमेटिक प्लांट की खेती देखेंगे. कार्यक्रम स्थल पर जीविका एवं अन्य विभागों द्वारा लगाये जा रहे विभिन्न योजनाओं की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे. हालांकि अपर मुख्य सचिव द्वारा जारी कार्यक्रम में दिवारी में किसी सभा या सम्मेलन की चर्चा नहीं है. लेकिन मंदिर परिसर में ही विशाल मंच तैयार हो रहा है.
जहां से सीएम जिले के विकास के लिए 1600 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात देंगे. जिसमें 1300 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के शामिल होंगे. 217 करोड़ 41 लाख रुपये की 259 विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन होगा. जिसमें इंजीनियरिंग कॉलेज एवं ऑडिटोरियम प्रमुख है. जबकि सीएम 1416.19 करोड़ रुपये की 2321 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे.
एम्स, ओवर ब्रिज व पंचगछिया को अनुमंडल बनाने को लेकर सीएम को सौपेंगे मांगपत्र : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहरसा के दिवारी पंचायत स्थित विषहरी स्थान आगमन पर एम्स, बंगाली बाजार ओवर ब्रिज एवं पंचगछिया को अनुमंडल बनाने को लेकर पूर्व जिप सदस्य प्रवीण आनंद के नेतृत्व में मांग पत्र सौंपा जायेगा.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने वादे को पूरा नहीं करने में निपुण है. उन्होंने पंचगछिया को अनुमंडल बनाने सहित जिले के विकास के लिए अन्य कई योजनाएं पूरा करने का सार्वजनिक रूप से आश्वासन दिया था, जो वर्षों बाद भी पूर्ण नहीं हो सका है.
सांसद सहित जदयू नेताओं ने किया निरीक्षण
कहरा. चार जनवरी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जल जीवन और हरियाली यात्रा को लेकर जिले के दिवारी स्थान आने वाले हैं. इसको लेकर गुरुवार को स्थानीय जदयू सांसद दिनेशचंद्र यादव, पूर्व जदयू विधायक अरुण यादव सहित अन्य जदयू नेता ने दिवारी स्थान पहुंच निरीक्षण किया. जल जीवन और हरियाली से सबंधित विकास योजनाओं सहित अन्य विकास योजनाओं में किये गये विकास और तैयारियों के बारे में मौजूद अधिकारियों और संबंधित कर्मियों से जानकारी ले आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया.
ताकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके. मौके पर डीएम शैलजा शर्मा, डीडीसी राजेश कुमार, बीडीओ रचना भारतीय, जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, जदयू प्रखंड अध्यक्ष गणेश कुमार गौरव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अक्षय झा, जिला सचिव सुजीत सिंह, वरीय जदयू नेता अंजुम हुसैन, अमर यादव, गरीब दास, ईंदल यादव आदि मौजूद थे.
हरियाली क्लब गठन को ले संकुल समन्वयकों की बैठक
सहरसा. चार जनवरी को दिवारी स्थान में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कहरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय दिवारी स्थान में जल जीवन हरियाली क्लब के गठन को लेकर प्रखंड के सभी संकुल समन्वयकों की बैठक हुई.
प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कृष्ण कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित बैठक में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी समग्र शिक्षा मनोज कुमार ने कहा कि जिले के सभी संकुल विद्यालयों में जल जीवन हरियाली क्लब का गठन मॉडल के रूप में किया जायेगा.
इसके बाद सभी विद्यालयों में हरियाली क्लब का गठन किया जायेगा. गठन के बाद जल जीवन हरियाली के अन्तर्गत जल संचयन, पेड़ लगाने, ऊर्जा संरक्षण, संबंधी जानकारी बच्चों के माध्यम से समाज में प्रचार प्रसार किया जायेगा. इसमें शिक्षक, अभिभावक बैठक कर सरकार की महत्वपूर्ण लक्ष्य को मूर्त रूप देंगे.
बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी जयशंकर प्रसाद ठाकुर, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना राहुल चंद्र चौधरी ने बच्चों के द्वारा किये जा रहे अभ्यास की समीक्षा कर कई निर्देश दिये. प्रधानाध्यापक सत्यम कुमार सिंह के संचालन में चले इस कार्यक्रम में बच्चों द्वारा जल जीवन हरियाली को लेकर दी गयी प्रस्तुति की झलक भी देखी गयी.
शिक्षक राजीव कुमार रंजन के नेतृत्व में बच्चों की तैयारी कराने में संजय सारथी की भूमिका सराहनीय रही. मौके पर बीआरपी विजय कुमार, अमित कुमार, हेमशंकर सिंह, संकुल समन्वयक अन्नू कुमारी, उजाला कुमार, अमित कुमार झा, गोविंद मिश्र, मनोज कुमार झा, जयशंकर यादव, संजय कुमार, निराला कुमार, मुख्तार अहमद, मो कलाम, दीपक कुमार, शांभवी कुमारी, सुनील ठाकुर मौजूद थे.
आकर्षक दिखने लगा है मंदिर परिसर
सरकार के आगमन को लेकर विषहरी स्थान की रौनक बढ़ गयी है. पूरे मंदिर परिसर में पीसीसी करायी गयी है. जगह-जगह सड़कों का निर्माण कराया गया है.
मुख्य तालाब की सीढ़ियां तीन रंगों में रंगी जा रही है. तालाब के चारों ओर पक्की परिक्रमा पथ बनायी गयी है. बाहर से चारों ओर वृक्षारोपन किये गए हैं. उसमें दो पैडल वोट व दो लकड़ी की नाव डाली गयी है. मंदिर परिसर में ही दो ढ़के कुएं बनाये गये हैं. मंदिर के ठीक पीछे की खेत में मखाना की खेती तय की गयी है. इसमें फाउंटेन (फव्वारा) भी लगाया गया है. मंदिर परिसर में जगह-जगह सीटिंग बेंच बनाये गये हैं.
मंदिर से दक्षिण मत्स्यपालन के लिए एक तालाब बनाये गये हैं. उसे भी परिक्रमा पथ व गुलाबी कमलों से सजाया जा रहा है. परिसर में ही जैविक खाद बनाने की प्रक्रिया शुरू की गयी है. सीएम के हेलिकॉप्टर उतरने के लिए दो हेलिपैड भी बनाये गये हैं. साथ ही उनकी सुरक्षा के लिए पीछे के खेतों में बैरिकेडिंग करने के अलावे वाचटावर भी बनाये गये हैं. कार्य को अंतिम रूप देने के लिए डीएम, डीडीसी से लेकर कर्मचारी व मजदूर तक अहर्निश काम में लगे हुए हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन