दवा व्यवसायी के पुत्र का अपहरण, 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी

Updated at : 21 Dec 2019 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
दवा व्यवसायी के पुत्र का अपहरण, 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी

सहरसा : बिहारमें सहरसाके सत्तरकटैया दवा व्यवसायी खादीपुर गांव निवासी दिगंबर यादव के 16 वर्षीय पुत्र अमर कुमार का अपहरण शुक्रवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव के समीप से कर लिया गया. अपहृत के पिता ने बताया कि अपहरण के कुछ देर बाद उसके लड़के के मोबाइल से उसके मोबाइल पर […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहारमें सहरसाके सत्तरकटैया दवा व्यवसायी खादीपुर गांव निवासी दिगंबर यादव के 16 वर्षीय पुत्र अमर कुमार का अपहरण शुक्रवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के जरसेन गांव के समीप से कर लिया गया. अपहृत के पिता ने बताया कि अपहरण के कुछ देर बाद उसके लड़के के मोबाइल से उसके मोबाइल पर किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया और दस लाख फिरौती की मांग की गयी.

उन्होंने बताया कि अन्य दिनों की तरह मेडिकल दुकान को बंद कर पिता-पुत्र अपनी बाइक से नंदलाली सहरसा नहर रोड से सहरसा स्थित अपने आवास पर जा रहे थे. दुकान बंद करने से पूर्व भी एक बाइक सवार संदिग्ध व्यक्ति द्वारा बराबर आगे-पीछे किया गया. जब अपने घर से आगे खिरहरी स्थान के पास गया तो सड़क किनारे एक उजले रंग की स्कार्पियो सड़क किनारे खड़ी थी और कुछ लोग नीचे खड़े थे. मैं आगे बढ़ा तब स्कार्पियो भी स्टार्ट हुआ. मेरा पीछा करते छिपा चौक पर मुझसे आगे बढ़ गया. मेरे पीछे से एक बाइक भी आ रही थी. जरसेन चौक से जैसे ही आगे बढ़ा, उजले रंग की बिना नंबर की स्कार्पियो रास्ता ब्लॉक कर लगी थी. मैं रुक गया. पीछे से आ रहे बाइक सवार ने मेरी बाइक में जोरदार ठोकर मारकर मुझे गिरा दिया.

स्कार्पियो से दो-तीन नकाबपोश निकला और हथियार के कुंदे से मारपीट करने लगा. अपराधियों ने मेरे पुत्र को पकड़ कर स्कार्पियो में बिठा लिया और सहरसा की तरफ भाग निकला. इस घटना की जानकारी मेरे द्वारा पुलिस को दी गयी. इस घटना को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है. बालक शांति निकेतन स्कूल मेनहा में वर्ग नवीं की पढ़ाई करता है. मत्स्यगंधा स्थित अपने आवास पर रहता था.

सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

इधर, बिहरा थाना क्षेत्र के खादीपुर चौक स्थित जनहित मेडिकल स्टोर के दवा व्यवसायी दिगंबर यादव के पुत्र की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर शनिवार को व्यवसायियों ने सत्तरकटैया-सहरसा मार्ग को खादीपुर चौक पर जाम कर प्रदर्शन किया. रमण यादव व छेदी यादव के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने सड़क को जाम कर वहां टायर जला कर आगजनी कर दी. प्रदर्शनकारी दवा व्यवसायी के पुत्र अमर कुमार की सकुशल बरामदगी एवं दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी करने की मांग कर रहे थे. सड़क जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया. थानाध्यक्ष ने बताया कि व्यवसायी पुत्र के अपहरण मामले को लेकर जिले भर की पुलिस गंभीर है. पुलिस बालक की सकुशल बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन