सहरसा-मानसी रेलखंड पर यात्रियों से मोबाइल लूट का आरोपित गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
सहरसा : चलती ट्रेन में यात्रियों से मोबाइल लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपित जीआरपी थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा. जीआरपी रेल थाना पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपित मोहम्मद सहाब अख्तर को नाटकीय ढंग से बुधवार को सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव से गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि आरोपित […]
विज्ञापन
सहरसा : चलती ट्रेन में यात्रियों से मोबाइल लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला आरोपित जीआरपी थाना पुलिस के हत्थे चढ़ा. जीआरपी रेल थाना पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपित मोहम्मद सहाब अख्तर को नाटकीय ढंग से बुधवार को सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र के खड़गपुर गांव से गिरफ्तार किया. बताया जा रहा है कि आरोपित को गुरुवार को खगड़िया रेल न्यायालय न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया जायेगा. जीआरपी रेल थाना प्रभारी आलोक प्रताप ने बताया कि आरोपित पहले भी चलती ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल लूटपाट की घटना में कई बार जेल जा चुका है.
आपके शहर में
विज्ञापन
कुछ महीना पहले ही आरोपित जेल से छूट कर बाहर आया था. फिलहाल आरोपित से रेल थाना पुलिस पूछताछ कर रही है कि कोई इसका गिरोह काम तो नहीं कर रहा है. जीआरपी रेल थाना प्रभारी आलोक प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपित सहाब अख्तर उर्फ टिक्कू पिता राजू अख्तर सोनबरसा कचहरी थाना क्षेत्र के गांव खरगपुर का निवासी है. बीते 17 नवंबर को रिटायर्ड डीएसपी अशोक कुमार ठाकुर राज्यरानी एक्सप्रेस में पटना से सहरसा आ रहे थे.
सोनबरसा कचहरी स्टेशन से जब ट्रेन खुली तो परमीनिया हॉल्ट के पास ट्रेन अचानक रुक गयी. आरोपित टिक्कू ट्रेन में चढ़कर रिटायर्ड डीएसपी से मोबाइल लूट कर चलती ट्रेन से कूद पड़ा और फरार हो गया. जिसके बाद रिटायर्ड डीएसपी ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. बताया जा रहा है कि आरोपित इससे पहले भी ट्रेन में मोबाइल लूटपाट की घटना में आरोपित है. रेल जीआरपी थाना पुलिस की नजर काफी पहले से इस पर थी. बुधवार को आरोपित को नाटकीय तरीके से उसके घर से गिरफ्तार किया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन