ePaper

51.76 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

Updated at : 22 Oct 2019 9:16 AM (IST)
विज्ञापन
51.76 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग

सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी डॉ शैलजा शर्मा व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने विकास भवन सभागार में सोमवार की संध्या मीडिया कर्मियों को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि विधानसभा उपचुनाव सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न करा लिया गया है. विधानसभा उपचुनाव के लिए 51.76 प्रतिशत मतदान किया […]

विज्ञापन

सहरसा : सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद जिलाधिकारी डॉ शैलजा शर्मा व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने विकास भवन सभागार में सोमवार की संध्या मीडिया कर्मियों को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि विधानसभा उपचुनाव सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न करा लिया गया है.

विधानसभा उपचुनाव के लिए 51.76 प्रतिशत मतदान किया गया है. जिनमें 44.76 प्रतिशत पुरुष मतदाता एवं 55.78 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. उन्होंने बताया कि विधानसभा उपचुनाव के लिए 338 मतदान केंद्रों के लिए दस प्रतिशत अधिक कुल 373 मतदान दल बनाये गये थे. ईवीएम, वीवीपैट को सुरक्षित ले जाने एवं वज्र गृह तक सुरक्षित वापस लाने के लिए 143 पीसीसीपी की प्रतिनियुक्ति की गयी थी.
उन्होंने बताया कि चुनाव को लेकर पूरे क्षेत्र को 40 सेक्टरों में बांटते हुए 40 मजिस्ट्रेट की तैनाती सुनिश्चित की गयी थी. साथ ही छह जोनल मजिस्ट्रेट एवं एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किये गये थे. उन्होंने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त मतदान संपन्न करा लिया गया है. किसी मतदान केंद्र से किसी भी तरह का अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन