रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे सुरक्षा व्यवस्था होगी कड़ी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सहरसा : पर्व-त्योहारों के मद्देनजर रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कवायद तेज कर दी है. इसके लिए डिवीजन के अंतर्गत जितने भी रेलवे परिक्षेत्र में मां दुर्गा की स्थापना होती है, सभी स्टेशनों के पोस्ट कमांडर से एक-दो दिनों में रिपोर्ट मांगी गयी है. रिपोर्ट के आधार पर मेला में विधि व्यवस्था […]
विज्ञापन
सहरसा : पर्व-त्योहारों के मद्देनजर रेल प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कवायद तेज कर दी है. इसके लिए डिवीजन के अंतर्गत जितने भी रेलवे परिक्षेत्र में मां दुर्गा की स्थापना होती है, सभी स्टेशनों के पोस्ट कमांडर से एक-दो दिनों में रिपोर्ट मांगी गयी है. रिपोर्ट के आधार पर मेला में विधि व्यवस्था कायम रहे, इसके लिए आरपीएफ और होमगार्ड की तैनाती होगी. इसके लिए डिवीजन स्तर पर आरपीएफ कमांडेट ने सभी जिलों के जिला प्रशासन को अवगत कराया है.
सभी डिवीजन के अंतर्गत स्टेशनों पर तैनाती के लिए 84 होमगार्ड की मांग की गयी है. मेजर स्टेशनों पर आरपीएफ की टीम मोर्चा संभालेगी. इसके अलावा सहरसा-मानसी रेलखंड के धमारा घाट स्टेशन से मां कात्यायनी मंदिर तक रेलवे ट्रैक के दोनों किनारे विशेष सुरक्षा होगी. आरपीएफ सहित होमगार्ड की तैनाती होगी. बता दें कि धमारा घाट स्टेशन से मां कात्यायनी मंदिर करीब 500 मीटर की दूरी पर है.
स्टेशन से मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालु रेलवे ट्रैक को रास्ता की तरह उपयोग करते हैं. मंदिर तक पहुंचने के लिए कोई सड़क मार्ग का साधन भी नहीं है. आठ साल पूर्व धमारा घाट स्टेशन पर मां कात्यायनी स्थान में पूजा अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु जब धमारा घाट स्टेशन उतरकर रेलवे ट्रैक पार कर मंदिर जा रहे थे.
तभी सहरसा से पटना जा रही राज्यरानी एक्सप्रस की चपेट में 23 श्रद्धालु आ गये थे. श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये जा रहे हैं. वहीं चालकों को सख्त निर्देश दिया गया है कि धमारा घाट से बदला घाट के बीच ट्रेन की स्पीड कम रखें और लगातार हार्न बजाते रहें. फिलहाल होमगार्ड की तैनाती के लिए सहरसा और बनमनखी प्रशासन से मांग की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










