पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

मुरलीगंज : छापेमारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के गांगापुर गांव वार्ड 14 से रविंद्र यादव के घर के बरामदे पर से दो युवक को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. सोमवार प्रेसवार्ता के दौरान एसपी संजय कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह एनएच 107 से रतनपट्टी होते हुये एसएच 91 की ओर […]

विज्ञापन

मुरलीगंज : छापेमारी अभियान के दौरान थाना क्षेत्र के गांगापुर गांव वार्ड 14 से रविंद्र यादव के घर के बरामदे पर से दो युवक को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया. सोमवार प्रेसवार्ता के दौरान एसपी संजय कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह एनएच 107 से रतनपट्टी होते हुये एसएच 91 की ओर जाने वाली सड़क पर बोलेरो पिकअप बैंक से कुछ मवेशी व्यापारी जा रहा था. अपराधियों ने हथियार के बल पर रुपये लूट की घटना को अंजाम दिया था.

आपके शहर में

विज्ञापन
इसी क्रम में देर रात पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के दौरान अभियान चलाया था. गुप्त सूचना के आधार पर प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिलोकीनाथ शर्मा, पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार व पुलिस बल के सहयोग से हिमांशु कुमार पिता रविंद्र यादव के घर पहुंच कर बरामदे पर से दो युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये युवक के पास से एक-एक देसी पिस्टल व एक-एक जिंदा कारतूस बरामद किया.
पूछताछ के क्रम में एक ने अपना नाम हिमांशु कुमार पिता रविंद्र यादव घर मुरहो टोला गंगापुर वार्ड नंबर 14 व गुलशन कुमार पिता स्वर्गीय सदानंद पासवान घर कोल्हायपट्टी वार्ड नंबर एक बताया. मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक पहले भी अपराध के मामले में जेल भेजा जा चुका है. दूसरे के बारे में जानकारी इकट्ठी की जा रही है. फिलहाल इन्हें जांच उपरांत न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन