तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, दुष्कर्मी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

सहरसा : बिहार के सहरसा में सोनवर्षाराज के बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल पंचायत अंतर्गत लालगंज गांव में बीते रविवार दोपहर एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची से 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किये जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़ित बच्ची की माता के आवेदन पर बसनही थाना पुलिस ने आरोपित […]

विज्ञापन

सहरसा : बिहार के सहरसा में सोनवर्षाराज के बसनही थाना क्षेत्र के सहसौल पंचायत अंतर्गत लालगंज गांव में बीते रविवार दोपहर एक तीन वर्षीय मासूम बच्ची से 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किये जाने का एक गंभीर मामला सामने आया है. इस बाबत पीड़ित बच्ची की माता के आवेदन पर बसनही थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घटना के बाबत मिली जानकारी अनुसार बीते रविवार दोपहर लालगंज निवासी एक महिला अपनी तीन वर्षीय पुत्री के साथ अपने घर के समीप बने मचान पर बैठी हुई थी. इसी दौरान सहसौल पंचायत के बढ़ोना निवासी 40 वर्षीय महेश्वर मुखिया मौके पर पहुंचा और वह भी उसी मचान पर बैठ गया. कुछ देर बाद बच्ची की मां पुत्री को अकेली छोड़ बहियार में चर रही बकरी को लाने चली गयी. वहां से वापस लौटने पर घर से बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनी. पहुंचने पर देखा कि आरोपित महेश्वर मुखिया बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा है.

इसके बाद शोर मचाने पर आरोपित मौके से भागने लगा. हो हल्ला सुन जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया. बावजूद आरोपित मौके से भागने में सफल रहा. इसके बाद पीड़ित बच्ची की माता के दिये आवेदन पर बसनही थाना पुलिस ने आरोपित महेश्वर मुखिया को बढ़ोना स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया. इस बाबत बसनही थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन