ePaper

जीविका की रसोई की कायल हुई रोगी कल्याण समिति

Updated at : 26 Jul 2019 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
जीविका की रसोई की कायल हुई रोगी कल्याण समिति

पूर्णिया : सदर अस्पताल में जीविका की ओर से संचालित रसोई की रोगी कल्याण समिति भी कायल हो गयी. गुरुवार को रोगी कल्याण समिति के सदस्य राणा सिंह, स्वाति वैश्यंत्री, के डी शरण ने जीविका की रसोई का जायजा लिया . बाद में रोगी कल्याण समिति के सदस्य राणा सिंह ने बताया कि 12 साल […]

विज्ञापन

पूर्णिया : सदर अस्पताल में जीविका की ओर से संचालित रसोई की रोगी कल्याण समिति भी कायल हो गयी. गुरुवार को रोगी कल्याण समिति के सदस्य राणा सिंह, स्वाति वैश्यंत्री, के डी शरण ने जीविका की रसोई का जायजा लिया . बाद में रोगी कल्याण समिति के सदस्य राणा सिंह ने बताया कि 12 साल पहले भात, दाल व चोखा से रसोई शुरू की गयी थी.

हाल में ही जीविका को रसोई की जवाबदेही दी गयी है. जीविका की रसोई से मरीजों को शाकाहारी भोजन दिया जा रहा है. इधर, काफी सलीके से ढंका हुआ गर्म भोजन मिलने से मरीजों में भी संतुष्टि का माहौल देखने को मिल रहा है.
पिछले 18 जुलाई को हरदा के आकाश जीविका महिला संकुल संघ की सदर अस्पताल की रसोई का जिलाधिकारी प्रदीप कुमार झा ने उद्घाटन किया था. 16 दीदी इस रसोईघर का संचालन मिलकर कर रही हैं. इनमें सीता देवी, संगीता देवी, किरण देवी, प्रमिला देवी, नीचो देवी, गायत्री देवी, गीता देवी, झुन्नी देवी, जूनी देवी,शशिकांता देवी, बिन्दू देवी, संगीता देवी, सरला देवी, रेखा देवी, ललिता देवी, सविता देवी आदि शामिल हैं.
नया भवन मिलने पर रसोई का होगा विस्तार : अभी इनडोर के सामने के भवन में जीविका का रसोई के संचालन की जगह दी गयी है. जानकारी के मुताबिक दीदी की रसोई के लिए बड़े आकार का भवन जल्द दिया जायेगा. बड़े आकार का स्थान मिलने तक सदर अस्पताल के भर्ती मरीजों को ही रसोई से लाभान्वित किया जायेगा. ज्यादा जगह मिलने पर ओपीडी के मरीजों और अस्पताल आने-जानेवाले लोगों के लिए भी कैंटीन चलाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन